प्रधानमंत्री मोदी बोले…राजनीतिक अनुभव कहता है हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक

कुरुक्षेत्र, 14 सितम्बर –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र थीम पार्क जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे। इस दौरान   हजारों की संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं का हजूम उमड़ा ।इस अवसर पर  धान की फसल का गुच्छा और पगड़ी पहनाकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।वहीं पीएम मोदी  ने नायब सैनी की जमकर तारीफ की.उन्होंने ये भी कहा कि मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि प्रदेश में भाजपा हैट्रिक लगाएगी।
नायब सैनी की जमकर की प्रशंसा 
कुरुक्षेत्र थीम पार्क जन आशीर्वाद रैली में पीएम मोदी  ने अपने संबोधन में कहा की  कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उम्मीदवार है। नायब सैनी की प्रशंसा पूरे देश में होती है। बहुत कम समय में इतने लोगो को लोकप्रियता मिलती है।उन्होंने कहा कि हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलता है वह कहता है नायब सैनी विनम्रता से हरियाणा का गौरव बढ़ा देते है। पिछड़े समाज से निकलकर इस पद पर पहुंचना और फिर भी विनम्रता से जीना बहुत बड़ी उपलब्धि है.
भाजपा ने किए अपने वायदो को पूरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता की पहचान है। गुरु गोबिंद सिंह के चरण पड़े। ऐसी पावन धरती से फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हु। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि प्रदेश में भाजपा हैट्रिक लगाएगी।दिल्ली में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है। पीएम मोदी ने कहा कि  पीछली बार जब लोकसभा चुनावों में हरियाणा में आया था मैने कहा था कि 100 दिनों में ऐतिहासिक फैसले लेंगे।15 लाख करोड़ रूपयो के काम शुरू करवा दिए है 3 करोड़ लोगो के लिए गरीब को घर बनवा दिए है। यह गरीब के सपनो का लांचिंग पैड होगा 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहे है। 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुके है 100 दिनों में 11 लाख से जायदा लखपति दीदी बन चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में हरियाणा कमाई निवेश के मामले में देश के टॉप राज्यो में पहुंचा है।हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसा एक जिले तक सीमित रहता था। इतना ही नही वो पैसा किसी किस की जेब में जाता था यह भी सभी जानते है.
पड़ोसी राज्य हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में हिमाचल है, वहा दो साल पहले कांग्रेस की सरकार बन गई थी। आज वहा का कोई भी नागरिक खुश नही है। कांग्रेस ने हर वर्ग को झूठ की घुट्टी पिलाई थी।कांग्रेस ने जो भी वायदे किए वह पूरे नही किए। आज हिमाचल में कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। हिमाचल में मुख्यमंत्री झूठे सैलरी छोड़ने का दिखावा कर रहे है।आज हिमाचल में स्कूल कॉलेज बंद करने की नौबत आ गई है। हिमाचल की हालत कांग्रेस ने इतनी खराब कर दी है कि वहा की सरकार से संभले नही संभल रही। पूरे देश में झूठे वायदे करना झूठे दावे करना यह कांग्रेस कर रही है।
कांग्रेस को दी चुनौती..जमीन पर काम करके दिखाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को कुरुक्षेत्र से चुनौती देता हु, किसानो के लिए बड़े बड़े वायदे करते है। लेकिन सच्चाई यह है की झूठ के इलावा कुछ नही है।कर्नाटक और तेलंगाना में किसान योजना लागू क्यों नही करते। कांग्रेस यह करके दिखाए। जमीन पर काम करके दिखाए।एमएसपी को लेकर कांग्रेस बहुत शोर करती है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार 24 फैसले एमएसपी पर खरीदती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पर्ची खर्ची के खेल को बंद कर दिया है। इसकी प्रशंसा हुई। कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग भर्तियों को रोकने में लगी है। 8 अक्टूबर के बाद फिर से भाजपा सरकार बनेगी।
हमारी सरकार और दूसरी सरकार के कार्यकाल में जमीन आसमान का फर्क-नायब सैनी
वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा  की  हमारी सरकार और दूसरी सरकार के कार्यकाल में जमीन आसमान का फर्क दिखता है। पहले पर्ची खर्ची चलाती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलती है। 72 घंटे में किसानो का पैसा सीधा उनके खाती जाता है।आज कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए किसी के पास नही जाना पड़ता। घर बैठे ट्रांसफर होती है वह भी मनपसंद जगह पर। हरियाणा एक हरियाणवी एक के  साथ हमारी सरकार ने काम किया है। दिल्ली में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.