हरियाणा में अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार.. बनाई जा रही रणनीति: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 14 सितंबर- हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करेगी  जनता 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब जल्द ही पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व में उत्साह के साथ चुनावी प्रचार में उतरेगा। इसके लिए कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता भी स्कूल के नाम पर वोट करेगी।
18 साल से ऊपर हर महिला को दिए जाएंगे 1000 रुपए 
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। जिसमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ये सभी कम दिल्ली और पंजाब में करके दिखाए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अभी गारंटी को पूरा किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.