AICC प्रवक्ता ने राहुल और सोनिया गांधी की SPG सुरक्षा पुन: बहाल करने की उठाई मांग

शिमला, संजु चौधरी ( TSN) : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू कि राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने देशभर में भाजपा और रवनीत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मामले में अब हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर का बयान सामने आया है. कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर ह.मला बोलते हुए कहा कि वैसाखियों के सहारे चल रही केंद्र की लंगड़ी सरकार के पास अब एकमात्र निशान राहुल गांधी है. उन्होंने कहा की मंत्री पद के बदले राहुल गांधी के खिलाफ बयान बाजी करने को लेकर रवनीत बिट्टू ने भाजपा से डील की हुई है. इस दौरान AICC प्रवक्ता ने  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए पुनः एसपीजी देने की भी मांग की है.
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा के नेता लगातार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले कंगना रनौत और अब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की है और उन्हें आतंकवादी बताया है. उन्होंने कहा कि यह वही रवनीत बिट्टू है जो तीन बार कांग्रेस से जीते और चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि जनता ने उनके दल-बदल पर फैसला सुनाते हुए चुनाव में हार दी. इसके बावजूद उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.
भाजपा ने रवनीत बिट्टू से मंत्री पद के बदले की डील 
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने  कहा कि रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बैंत सिंह के पौत्र हैं. ऐसे में उनके द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा ने रवनीत बिट्टू से मंत्री पद के बदले राहुल गांधी के खिलाफ बयान बाजी करने की डील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस विषय पर संज्ञान लेकर माफी मांगनी चाहिए अन्यथा भाजपा नेता को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने संजय गायकवाड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और केस दर्ज करने की भी मांग की है.
 कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में आतंकवाद का सबसे बड़ा भक्त भोगी गांधी परिवार है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को आतंकवादियों ने मार दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की  SPG सुरक्षा पुनः बहाल करनी चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.