कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल ने भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

19 सितंबर,पलवल – कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दलाल का कहना है की जो भाजपा के नेता यहां प्रचार के लिए आ रहें है वो यह बताएं की उन्होंने पलवल के लिए क्या किया है। नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर दलाल ने कहा की उन्हें हराने के लिए पहले भी प्रधानमंत्री और बड़े बड़े लोग आते रहे हैं लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।
भाजपा प्रचारक  लिस्ट लेकर आए…पलवल के लिए क्या किया  
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल का कहना है कि  जिन भाजपा के नेताओं ने हमें बर्बाद करने का काम किया हो उनका यहां आने का औचित्य क्या है. जिन्होंने पदों पर रहकर हमारे लिए कुछ नही किया अब वो क्या करेंगे। उन्होंने कहा की हम अपने चुनाव प्रचार के लिए उन नेताओं को बुलाएंगे जो पलवल का भला करेंगे। इतना ही नहीं करण सिंह दलाल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर कहा की उन्हें हराने के लिए पहले भी प्रधानमंत्री आए, बड़े बड़े फिल्म अभिनेता बड़े बड़े पहलवान और तमाम मुख्यमंत्री आते रहे हैं लेकिन जनता ने उनकी बातों को नही मान. अब देश के प्रधानमंत्री यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत है लेकिन उन्होंने पलवल के लिए कोई काम किए हो तो उनकी लिस्ट जरूर लेकर आएं की उन्होंने क्या किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए काम करना तो दूर और उल्टा स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपए डकारने का काम किया है और पलवल क्षेत्र में जो काम हुए वो मैने किए है भाजपा के दस साल के शासन में पलवल के हालात गांवों जैसे बनाने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा की भाजपा के नेताओं के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है केवल जाति धर्म का प्रचार करने के लिए वो आ रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.