केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार ने रोका है लद्दाख का विकास, दोनों में जारी है वार ऑफ नर्व्स

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-आज जब लद्याख हिमालय के सरंक्षण और लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ रहा है तो केंद्र सरकार ने यहां के विकास कार्याें पर लगाम लगा दी है। जिससे केंद्र और लद्याख के बीच वार ऑफ नर्व्स की लड़ाई शुरू हो गई है। जब तक सरकार किए हुए सरंक्षण के वादों पूरा नही करती है तो तब तक लद्याख की जनता झुकने के लिए तैयार नहीं है। यह बात मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए पर्यावरणविद सोमन वांगचुक ने कही।
पहले संरक्षण के वादों को पूरा करे केंद्र सरकार, उसके बाद ही झुकेगी लद्दाख की जनता
 बतां दे कि सोमन वांगचुक की लेह से दिल्ली पदयात्रा शनिवार को छोटी काशी मंडी पहुंची। इस पदयात्रा के दौरान वे कुछ समय के लिए बिंद्रावणी स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में भी रूके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कें्रद शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने लद्याख के विकास को रोक कर रख दिया है। कागजों में लद्याख के लिए करोड़ों रुपये का बजट तो दिखा दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यह बजट वापिस भी चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धरातल पर लद्याख में सड़कें बनाने के अलावा और कोई काम नहीं हुआ है। आज यहां का युवा बेरोजगार घूम रहा है और जनता से लोकतंत्र का हक छीना जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से आव्हान करते हुए इस मसले को जल्द सुलझाने की मांग उठाई ताकि यहां का युवा गलत राह पर चलने से बच सके।
वहीं सोनम वांगचुक ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से वे कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं और न ही राजनीति में जाने की उनकी कोई रुचि है। कई राजनीतिक पार्टियों के द्वारा उन पर कई तरह के दबाव भी बनाने जाते हैं। लेकिन वे किसी पार्टी की नहीं पूरे लद्दाख की जनता की आवाज बनकर कार्य करना चाहते है। हिमालय के सरंक्षण और लोकतंत्र बहाली के लिए शुरू की गई इस लड़ाई में वे एक दिन जरूर कामयाब होंगे।

शहरों की अपेक्षा पहाड़ों में ज्यादा तेजी से  हो रहा जलवायु परिवर्तन 

सोनम वांगचुक ने कहा कि संसार आज विकास से विनाश की ओर बढ़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण आज संसार प्रलय की ओर अग्रसर है। क्लाईमेट क्लॉक के माध्यम से वे यह बात भी लोगों के समझा रहे हैं। अब मात्र साढ़े 4 वर्ष का समय रह गया है और यदि यह समय भी निकल गया तो आने वाले समय में चाहकर भी इस प्रलय को रोका नहीं जा सकता है। इसके लिए आज ही लोगों व सरकारों का जागने की आवश्यकता है।वहीं उन्होंने  कहा कि विकास की इस अंधाधुध दौड़ के बीच संतुष्टि की लकीर होना जरूरी है। और इस लकीर की गरिमा पहाड़ों में आने वाले पर्यटकों को भी रखनी होगी। बड़े शहरों के लोग आज पहाडों में पर्यटक बनकर आ रहे हैं, जिस कारण शहरों की अपेक्षा पहाड़ों में ज्यादा तेजी से जलवायु परिर्वन हो रहा है। पहाड़ों में अब विकास व पर्यटन के नाम पर कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बतां दे कि पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लेह से दिल्ली के लिए पैदल पदयात्रा शुरू की है। इस पद यात्रा का उद्देश्य हिमालय का संरक्षण और लद्दाख में लोकतंत्र बहाली करना है। 21 वें दिन शनिवार को यह पदयात्रा छोटीकाशी मंडी पहुंची। इस पदयात्रा में 130 के करीब और यात्री भी सोनम वांगचुक के साथ चले हुए हैं। मंडी पहुंचकर वे कुछ देर के लिए फोरलेन पर बिंद्रावणी में स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में भी रुके और उन्होंने फोटो गैलरी का भी भ्रमण किया। इस दौरान कई महिला मंडलों, संस्थाओं के पदाधिकारियों व मंडी शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने भी उनके साथ मुलाकात की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार...

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.