/ Oct 16, 2026

करनाल में सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू.. मनोहर लाल खट्टर पहुंचे वोट डालने…लोगों से की अपील

करनाल, 5 अक्टूबर –करनाल में सभी पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है । सुबह से ही लोग अपना मत डालने के लिए मतदान केंद्रों  पर पहुंचे। मतदान शाम 6:00 बजे तक चलेगा। करनाल लोकसभा से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सुबह 7:00 बजे गवर्नमेंट बॉयज स्कूल के बूथ नंबर 182 पर अपना वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला और स्याही लगी उंगली दिखाते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। उसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब लोग सुबह जल्दी अपना वोट डालें, चाहे वह दुकानदार है या कोई अन्य, पहले मतदान  करें उसके बाद अपना कार्य करें। उन्होंने सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन ने इसके लिए सभी व्यवस्था की हुई है। पहले भी हरियाणा में चुनाव हुए हैं और शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
मनोहर लाल खट्टर बोले..करनाल कंफर्टेबल सीट
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करनाल कंफर्टेबल सीट है और हम आसानी से यह सीट जीतेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि 2014 में जो परिणाम था उससे भी ज्यादा सीटें हम जीतेंगे। हमारा अनुमान 50 से ज्यादा सीटें जीतने का है। उन्होंने कहा कि जनता के मन में क्या है यह बात सब जानते हैं, हम भी जानते हैं और आप भी जानते हैं। 8 अक्टूबर दोपहर तक सब कुछ सामने आ जाएगा।ड्रग्स मामले पर बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का मूल स्वभाव ऐसे लोगों को संरक्षण देना है। इससे साफ जाहिर होता है कि इतनी बड़ी खेप का परिणाम हरियाणा के युवाओं को नशे की ओर धकेलना है। इसकी पूरी योजना है और इस प्रकार की योजना को हरियाणा की जनता पूरी तरह समझती है। जैसे नौकरियां बेचने की बात यह लोग खुलेआम करते हैं आगे भी इसी तरह का काम करने के लिए लोग तैयारी में है लेकिन न 9 मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.