महम में हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू व कांग्रेस नेता आनंद सिंह दांगी के बीच हाथापाई

रोहतक, 5 अक्टूबर–  महम के गांव मदीना में  बूथ नंबर 134 पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व  हरियाणा जन सेवक पार्टी (हजपा )प्रत्याशी बलराज कुंडू के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई और इस दौरान हजपा प्रत्याशी व उनके पीए के कपडे़ तक फाड़ दिये। कुंडू का आरोप है कि दांगी अपने बीस-तीस समर्थकों के साथ बोगस पोलिंग करवाने के लिए आए हुए थे, उन्हें रोकने पर दांगी ने उनके साथ हाथापाई की है। स्थिति को देखते हुए बूथ पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। बलराज कुंडू  पर ह.मले की सूचना पर उसके समर्थक  भी मदीना में एकत्रित होने शुरु हो गए है।
हाथपाई में बलराज कुंडू व उनके पीए विजय के कपड़े फाड़े गए
बता दें कि शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे हजपा   प्रत्याशी बलराज कुंडू गांव मदीना के बूथ नंबर 134 पर गया था। कुंडू का आरोप है कि जब वह मतदान केंद्र के अंदर गया तो वहां पर पूर्व विधायक आंनद सिंह दांगी अपने समर्थकों के साथ था। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई .कुंडू का कहना है कि दांगी ने समर्थकों के साथ उनपर ह.मला कर दिया। पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने बीच-बचाव करवाया, जिसमें बलराज कुंडू व उसके पीए विजय के कपडे़ फाड दिये। बाद में सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

सोलन,भूपेंद्र-:उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा।मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं, मंदिर के...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से...

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.