/ Sep 03, 2026

जिससे बनता है पुलिस का डंडा..अब उससे बन रहे डिजाईनर बैग और पर्स

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- पुलिस द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला लकड़ी का डंडा जिस बेंत से बनता है उससे अब तरह-तरह के डिजाईनर उत्पाद भी बनाए जाने लगे हैं। मंडी के पड्डल मैदान में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा लगाए गए गांधी शिल्प बाजार में इस प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए आकषर्ण का केंद्र बने हुए हैं। पश्चिम बंगार के कूच बिहार जिले से आए कुछ लोग यहां उन उत्पादों को लेकर आए हैं जिन्हें शीतलपाटी का जाता है।
शीतलपाटी को मूर्ता के पौधे से किया जाता है तैयार, इसी से बनता है पुलिस का डंडा
 शीतलपाटी मूर्ता के पौधे से प्राप्त होने वाली सामग्री को कहा जाता है। इस पौधे से जो सामग्री प्राप्त होती है उसे कई बार अलग-अलग माध्यमों से प्रोसेस करने के बाद छिलके निकाले जाते हैं जिससे चट्टाई, बैग और डिजाईनर पर्स सहित अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। उत्पादों को बेचने आए शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि अभी वे यहां पर सिर्फ कुछ ही उत्पाद लेकर आए हैं जबकि इससे बहुत से उत्पाद बनाए और बेचे जा रहे हैं। मंडी में उनका पहली बार आना हुआ है और यहां के लोग इन उत्पादों को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।
शीतलपाटी के यह उत्पाद जहां देखने में इतने आकर्षक लगते हैं वहीं इन्हें बनाने में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि एक चट्टाई, पर्स और बैग को बनाने के लिए कई लोगों की सामूहिक मेहनत लगी होती है और इसे बनाने में काफी दिनों का समय लग जाता है। एक बेंत को 6 महीनों तक कई बार प्रोसेस करने के बाद उसकी सामग्री उत्पाद बनाने के लिए तैयार की जाती है और इसमें काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.