राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का रहा है।आज वही पार्टी वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पिछले एक साल से लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं,लेकिन अब तक अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं कर पाए हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मीडिया के सामने दावा किया था कि उनके पास वोट चोरी के प्रमाण हैं,लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न मीडिया के सामने और न ही जनता के सामने कोई ठोस सबूत रखा गया। जब उनसे प्रमाण मांगे जाते हैं तो वह केवल अपनी ‘फीलिंग’ की बात करते हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को वोट चोरी की फीलिंग हो रही है तो हिमाचल की जनता को भी यह फीलिंग हो रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर भाजपा की सरकार बनानी है।भाजपा सांसद ने कांग्रेस के लोकतंत्र बचाने के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन रही कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया और मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए।उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा काला अध्याय है,जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

अनुराग ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़े चुनावी विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कई बार अपने राजनीतिक हितों के लिए चुनावी प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी,तब मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण स्वीकार्य था, लेकिन आज वही प्रक्रिया उसे लोकतंत्र के खिलाफ नजर आ रही है। उन्होंने सवाल किया कि मतदाता सूचियों को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया से कांग्रेस को आखिर परेशानी क्यों है?
उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन के कार्यकाल और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद चुनाव कार्यक्रम में हुए बदलाव का भी जिक्र किया। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अलग-अलग मौकों पर चुनावी परिस्थितियों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास का आकलन करना चाहिए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों,निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने दावा किया कि देश की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है।

पदयात्रा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल की जनता कांग्रेस को जवाब देगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.