CM सुक्खू ने किया IGMC में कैंसर केयर यूनिट के विस्तार का उद्घाटन, जेपी नड्डा के बयान पर किया पलटवार

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला  आईजीएमसी अस्पताल में कैंसर केयर सेंटर के विस्तार का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे राज्य में कैंसर मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी. राज्य में बीते कुछ वक्त में कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व में रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा.
केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को नहीं दे रही कोई  खैरात 
मुख्यमंत्री ने भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद न करे तो यहां सरकार एक भी दिन नहीं चल सकती. मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को यह पता होना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश संघीय ढांचे का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी राज्यों से ही टैक्स की उगाही करता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई खैरात नहीं दे रही, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश का हक है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में आए हर्ष महाजन पर भी निशाना साधा.उन्होंने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का नाम लिए बिना कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को ऐसे नेताओं की सलाह नहीं लेनी चाहिए, जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए हैं. उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को इस तरह के नेताओं की सलाह से बचने की जरूरत है. नड्डा को अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री से सलाह लेनी चाहिए.
हरियाणा में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार 
शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है. बीजेपी का 10 साल का नाराजगी भरा शासन ही कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काफी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खूब झूठ बोला.
हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स को लेकर कहा ये 
 हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स की बात कही गई, जबकि इस तरह का कोई टैक्स हिमाचल सरकार ने नहीं लगाया था. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75 लाख की आबादी है और हर घर में टॉयलेट सीट है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यह बता दे कि उस पर टॉयलेट टैक्स लगाया गया हो. उन्होंने कहा कि साल 2018 में तत्कालीन जयराम सरकार ने ही होटल पर एडिशनल सीवरेज टैक्स लगाया था, जिसे कांग्रेस सरकार ने माफ किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम खराब किया. कांग्रेस की राज्य सरकार ने इस तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया था.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.