/ Jun 21, 2026

राजेश धर्माणी ने रिश्वत मामले के आरोपो को साबित करने के लिए राजेंद्र गर्ग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर (TSN)-रिश्वत  मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग को  दिया है। राजेश धर्माणी ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनके पास दस दिन का समय है। अगर दस दिन के भीतर वह आरोप सिद्ध नहीं कर पाते हैं तो वह आगामी कार्रवाई करेंगे। हालांकि यह कार्रवाई किस रूप में होगी उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि वह कानून के अनुसार कदम उठाएंगे। उन्होंने यह बात पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही है।
शपथ पत्र दें फिर चाहे CBI  से जांच करवाएं या FBI से 
बता दें कि भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने रविवार को पत्रकार वार्ता में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से हैं। सांसद अनुराग ठाकुर उनके संसदीय क्षेत्र से हैं वह शपथ पत्र दें फिर चाहे सीबीआई  से जांच करवाएं या फिर एफबीआइ से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। धर्माणी ने कहा कि गौरव गर्ग को राजेंद्र गर्ग किस तरह जानते है  यह भी स्पष्ट करें और इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने गौरव गर्ग की मदद करने के लिए अधिकारियों को फोन किए हैं। उन्होंने कहा कि यह झगड़ा उनका आपसी झगड़ा है। इसमें सरकार ने टेंडर किया है तथा हमारे साथ कोई संपर्क नहीं है।
धर्माणी ने कहा कि हमने किसी की मदद करने के लिए नहीं कहा है बल्कि वह हमारे साथ मिला था तो उसने उनके क्षेत्र से संबंधित टेंडर की बात कही थी,जिस पर हमने उन्हें आनलाइन टेंडर प्रक्रिया की बात कही जो उक्त व्यक्ति को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गर्ग ने उन पर आरोप लगाए हैं कि विश्राम गृह में पैसे का लेन देन होता है तो वह इस आरोप को भी सिद्ध करें। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल में लोकायुक्त के पास शपथ पत्र देकर कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने दामन पर लगे धब्बे को हटाने के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाएंगे ।
मैं भी नागरिक..न्याय का पूरा अधिकार
 राजेश धर्माणी ने कहा कि वह भी नागरिक हैं और उन्हें न्याय का पूरा अधिकार है। जिस प्रेसवार्ता का हवाला राजेंद्र गर्ग ने दिया है उसमें कहीं भी यह डायरेक्ट नहीं कहा गया है कि उन्होंने हमें पैसे दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गर्ग स्वयं मंत्री रहे हैं और उन्हें पूरी जानकारी है कि किस तरह सरकार में काम होता है। बल्कि उनके कार्यकाल में बिना टेंडर काम हो जाते थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.