/ Nov 01, 2026

रणजीत सिंह चौटाला ने किया अपनी जीत का दावा.. बोले 7 से 10 हजार वोट का हो सकता मार्जन

7अक्टूबर, सिरसा —हरियाणा विधानसभा की वोटिंग के बाद कल होने वाली काउंटिंग को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं । इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व रानियां विधानसभा से आजाद उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह ने भी दावा किया कि वह रानियां से निश्चित तौर पर जीत हासिल करेंगे.उन्होंने कहा कि उनकी जीत का मार्जन 7 से 10 हजार वोट का हो सकता है ।
 वही रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी  जिसे 50 से 55 सीट आएगी और भारतीय जनता पार्टी की हालत इस बार इतनी खराब है. भाजपा 20 -22 के आंकड़े तक ही सिमिट कर रह जाएगी।  पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होगी और उनका आकलन है कि कांग्रेस 50 सीट जीतेगी.वही चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हालत इस बार खराब रहने वाली है. भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों तक ही सिमिट कर रह जाएगी.इस बार पहली बार ऐसा होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार 20 सीटों तक जीतकर आएंगे।
चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि किसी भी सरकार का कंफर्ट लेवल तभी होता है,जब वह आजाद उम्मीदवारों को अपने साथ लेकर चलते हैं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल की सरकार सभी को साथ लेकर चली थी। वही रानियां विधानसभा से चुनाव पर बात करते हुए चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वे हर  हाल में जीत हासिल करेंगे उनका जीत का मार्जिन 7 से 10 हजार वोट तक रहेगा। चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस से रहने वाला है आई एनएलडी तीसरे स्थान पर रहेगी। वही समर्थन को लेकर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
वही चौधरी रणजीत सिंह के पोते सूर्य प्रकाश चौटाला ने भी दावा किया कि उनके दादा चौधरी रणजीत सिंह रानिया विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं.वहीं उन्होंने कहा कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है.सूर्य प्रकाश ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाली सरकार में उनके दादा मंत्री बनेंगे और इस इलाके के लिए विकास कार्य करवाने का काम करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.