/ Jun 14, 2026

जयराम ठाकुर बोले…प्रदेश सरकार हवा के अलावा हर चीज़ पर लगा रही टैक्स

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि दो साल के कांग्रेस कार्यकाल में हिमाचल पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है चाहे मस्जिद विवाद हो या टॉयलेट टैक्स। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में हवा को छोड़कर हर चीज पर टैक्स लिया जा रहा है।
हवा के अलावा हर चीज़ पर सरकार लगा रही टैक्स 
जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सता हासिल करने के लिए चुनाव से पहले प्रदेश वासियों को झूठी गारेंटियाँ दी और आज मुख्यमंत्री ने उन गारेंटियों से मुह मोड़ लिया है। सता में आने के बाद सरकार ने सिर्फ काम बंद करने की स्कीम चलाई हुई है। इसके अलावा जहां टैक्स लगा सकते है वहां टैक्स लगा रहे है। हवा को छोड़कर कर हर चीज पर टैक्स लगा दिया है और टॉयलेट पर टैक्स लगाकर देश भर में हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हुई है। फैसले से सरकार की मंशा जगजाहिर हो गई है।
वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने कोई टॉयलेट टैक्स नही लगाया था ।सरकार ने सिर्फ शिमला में परिपेक्ष्य में वाटर चार्ज को10 % बढ़ाने के लिए अनुमति दी थी लेकिन उसमें भी अंतिम फैसला नगर निगम को करना था उसका भी सरकार के स्तर पर कोई फैसला नही हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उन्ही योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन कर रही है जो पूर्व सरकार सरकार में शुरू हुई है। सूक्खु सरकार 2 साल में स्कूल का एक कमरा तक नही बना पाई है। ऐसी कोई योजना नही जो  कांग्रेस की सता में आने के बाद शुरू हुई हो।
IGMC में कैंसर केयर सेंटर के शुरू होने पर कहा ये 
जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सूक्खु ने आज IGMC में कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ किया है उसके लिए भी केंद्र से ही 28 करोड़ 45 लाख रु दिए थे। लेकिन सीएम सूक्खु ने आज केंद्र के धन्यवाद के लिए एक भी शब्द नही बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 500 डॉक्टरों के पदों को मंजूरी दी जिनमे से 300 पदों पर भर्ती की लोगों को ग्रामीण क्षेत्रो में  स्वास्थ्य की सुविधा मिल सकें।लेकिन वर्तमान सरकार दो सालों में एक भी पद नही भर पाई है।जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल का कार्यकाल बहुत लंबा होता है। लेकिन दो साल बाद भी सरकार के हर फैसले मेंअपरिवक्तता का परिचय देखने को मिल रहा है। सूक्खु अकेले ऐसे फैसले ले रहै जिसकी जानकारी मंत्रियों विधायको को नही है प्रदेश में सरकार चलाने का यह नया अनुभव है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.