/ May 20, 2026

करनाल विधानसभा से जगमोहन आनंद की बड़ी जीत.. 33652 से अधिक वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

करनाल, 8 अक्टूबर- भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करनाल उसका गढ़ था और रहेगा। पार्टी ने न केवल अपने गढ़ को बचाया बल्कि पहले के मुकाबले ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपनी ताकत दिखाई। यहां से जिले की सभी पांचो विधानसभा सीटों पर या तो बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं या फिर जीत दर्ज कर ली है।
करनाल से भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 33652 से अधिक वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी। करनाल से जगमोहन आनंद ने कांग्रेस की सुमिता सिंह को बड़े अंतर से हराया और करनाल का गढ़ कायम रखा।अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जगमोहन आनंद ने कहा कि यह उनके कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो पारदर्शी नीतियां अपनाई चाहे वह ऑनलाइन ट्रांसफर नीति हो या फिर बिना पर्ची खर्ची के नौकरिया हो इसका उनकी जीत में बड़ा हाथ है। भाजपा ने बिचौलियों को खत्म किया । कांग्रेस ने हौवा बनाया था वह आज टूट गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो कसर रह गई थी जनता ने इस चुनाव में पूरी कर दी है। एक सवाल के जवाब में जगमोहन आनंद ने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता अपने क्षेत्र के विकास और जो कसर बाकी रह गई थी उसे पूरा करने की है ।
घरौंडा से जीते बीजेपी प्रत्याशी हरविंदर कल्याण ने मीडिया से बात करते अपने हलके की जनता का धन्यवाद किया.उन्होंने कहा की जनता ने एक बार फिर से भाजपा की नीतियों पर अपना विश्वास जताया है आने वाले समय में अपने हल्के को और उन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिए हैं जिसका आज हॉकी की जनता ने मुझे फिर से जीत कर मोल चुकाया है।भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता ने कहा यह एक बड़ी जीत है और इसमें कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। हमारी सरकार बनने जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.