/ May 21, 2026

हरियाणा विधानसभा जीत को लेकर हिमाचल भाजपा कार्यालय में जश्न

शिमला,8 अक्टबर ( TSN)-भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की हरियाणा जीत को लेकर जशन मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू वितरण भी किया गया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहें।
हरियाणा में भाजपा के हैट्रिक, अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड -डॉ राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ कर रहे हैं कि भाजपा ने राज्‍य में तीसरी बार सरकार बना ली है। इस बार हरियाणा में भाजपा के हैट्रिक लगा दी है, यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कुल मिलकर कांग्रेस पार्टी की झूठी गरंतियां हरियाणा विधानसभा चुनावों में नहीं चल पाई।उन्होंने कहा कि हरियाणा को ऐसी राजनीतिक पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री की जरूरत है जिस पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप न हो। इस जीत ने यह सिद्ध कर दिया है की जनता कांग्रेस के भरष्टाचारियों के साथ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो सरकार गिरने की परवाह किए बिना उस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।  यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, क्योंकि भाजपा का मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए की जानी चाहिए। पूरे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेता हरियाणा की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।
 हरियाणा के इतिहास में कभी इतना निवेश नहीं हुआ, जितना भाजपा सरकार के कार्यकाल के 10 वर्षों में हुआ है। हरियाणा में 10 वर्ष पहले पानी के लिए महिलाओं को भटकना पड़ता था, क्योंकि हर घर में नल की व्यवस्था नहीं थी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया और हरियाणा सहित समूचे देश में नल से जल मुहैया करवाया गया। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में अंतर बिल्कुल स्पष्ट है, जनता के भाजपा और पीएम मोदी के नेतृत्व पर मोहर लगाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.