जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

मंडी, 14 अक्टूबर ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस ईवीएम से इस बार चुनकर आए हैं। उनकी पार्टी के 40 विधायक चुनकर आए हैं। जिसके कारण वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उसी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए वह बेहद गैर जिम्मेदराना और अलोकतांत्रिक बयान दे रहे हैं। एक चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए इससे शर्मनाक बयान नहीं हो सकता है।
जयराम ठाकुर ने  कहा कि मुख्यमंत्री लोकतंत्र, जनादेश और जनमत का अपमान कर रहे हैं। इसके पहले भी वह तीन बार इस ईवीएम मशीन द्वारा चुनकर विधानसभा पहुंचे।उनके सुर में और मिलने वाले उनके अन्य सहयोगी भी इसी ईवीएम मशीन से जनमत पाकर कई बार विधानसभा में पहुंचे और एक माननीय के रूप में विभिन्न वैधानिक पदों को सुशोभित किया। उसके बाद भी सिर्फ अपने आला कमान को खुश रखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना शर्मनाक, औचित्यहीन और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस का सफेद झूठ बोलना जनहित से अलग पार्टी हित और अपने नेताओं के हित को ध्यान में रखकर काम करना है। कांग्रेस की हार का करण देश भर में कांग्रेस की राज्य सरकारों का प्रदर्शन है, जो जनहित और प्रदेश हित के बजाय खुद और खुद से जुड़े हुए लोगों का हिट करने का काम करती है। कांग्रेस की हार का कारण हिमाचल में दी गई झूठी गारंटियां हैं। जिसके कारण हरियाणा के लोग सतर्क हुए और कांग्रेस की ठगी की योजना कामयाब नहीं होने पाई।
मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक हिमाचल प्रदेश से लेकर देश भर के लोगों ने कायदे से देख लिया है कि किसका गणित कमजोर है और किसका मजबूत। कांग्रेस के 40 और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री राज्यसभा चुनाव में 25 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी से नहीं जीत पाए। भाजपा के पहले 2 साल के कार्यकाल में पूर्व सरकार द्वारा लिए गए 3500 करोड़ के लोन का भुगतान करने वाली सरकार को खराब बताकर  24000 करोड़ लोन लेने वाली सरकार को अच्छा बताकर, कॉविड जैसी महामारी के बाद भी समय से वेतन और पेंशन देने वाली सरकार को बेकार और दो-दो महीने पेंशन और वेतन रोकने वाली सरकार को अच्छा बात कर मुख्यमंत्री गणित का भी अपमान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का ही गणित और प्रशासन पर पकड़ कमजोर है। इस बार के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को गणित, राजनीति और सफेद झूठ का सही-सही मतलब समझा देंगे।
जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का जयराम ठाकुर ने किया निरीक्षण
सराज विधानसभा क्षेत्र  के दौरे पर आए जयराम ठाकुर ने जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 5 करोड रुपए की लागत से बन रहे बस अड्डे का शिलान्यास उनके मुख्यमंत्री रहते किया गया था। निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी पूर्व सरकार द्वारा ही किया गया था लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते बस अड्डे  के निर्माण कार्य में विलंब हुआ। उन्होंने सरकार से बस अड्डे का संचालन अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.