मस्जिद गिराने पर रोक.. हिंदू संगठन बोले- हमें भी मिले पक्ष रखने का मौका

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- मंडी में मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराए जाने को लेकर नगर निगम की कोर्ट द्वारा बीती 13 सितंबर को सुनाए गए फैसले पर शिमला में टीसीपी के प्रधान सचिव की कोर्ट ने रोक लगा दी है। आगामी आदेशों तक मस्जिद के अवैध निर्माण को नहीं गिराया जाएगा। इस मामले में टीसीपी के प्रधान सचिव की कोर्ट में अगली सुनवाई 20 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। नगर निगम मंडी के पास इन आदेशों की कॉपी भी पहुंच चुकी है। नगर निगम मंडी के कमीश्नर एचएस राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो फैसला उन्होंने सुनाया था उसपर रोक लगा दी गई है और उच्चाधिकारियों के आगामी आदेशों तक अब इसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। आने वाले समय में जो आदेश प्राप्त होंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू संगठनों का कहना- 20 अक्तूबर की सुनवाई का करेंगे इंतजार

वहीं, टीसीपी कोर्ट के फैसले पर हिंदू संगठनों की भी प्रतिक्रिया आ गई है। देवभूमि संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य घनश्याम ठाकुर ने टीसीपी की कोर्ट से हिंदू संगठनों को भी अपना पक्ष रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं और हमें भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए। घनश्याम ठाकुर ने कहा कि हिंदू संगठन 20 अक्तूबर को होने वाली सुनवाई का इंतजार करेंगे। यदि फैसला हक में नहीं आया तो फिर कोर्ट जाने की तैयारी कर ली गई है। अवैध निर्माण को गिराने के लिए चाहे संघर्ष का रास्ता ही इख्तियार क्यों न करना पड़े, उससे पीछे नहीं हटेंगे। इन्होंने मुस्लिम समाज को अपना वो वादा भी याद दिलाया है जिसमें उन्होंने अवैध निर्माण को स्वयं गिराने की बात कही थी। इनका कहना है कि अवैध निर्माण को हर हाल में गिराया जाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.