लोकल फ़ॉर वोकल को आगे बढ़ा चीन की लड़ियों को टक्कर दे रही स्वदेशी लड़ियाँ

25 अक्टूबर, करनाल- ये दिवाली स्वदेशी वाली’ कुछ इसी तर्ज पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवा भारती ने दीपावली पर घरों को स्वदेशी रोशनी से जगमग करने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत सेवा भारती संस्था ने करनाल में स्वदेशी लाइट, झालरें और LED बल्ब तैयार किए हैं। ये लाइट झालरें और बल्ब चाइनीज सामान की तुलना में अच्छी क्वालिटी का और सस्ता है।
करनाल की सेवा भारती संस्था से जुड़कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
दीवाली हो या अन्य कोई त्योहार, देश के बाजारों में चाइनीज़ सामान की भरमार रहती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोकल फ़ॉर वोकल का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेवा भारती ने लड़ियाँ बनाने का काम 2020 में शुरू किया था l दीपावली के लिए ये स्वदेशी लड़ियाँ बनाने का काम बस्ती और गांव की महिलाओं का एक समूह करता है। जिनकी संख्या आज 200 से अधिक हो गई है l  ये महिलाएं  सेवा भारती से सामान लेकर अपने घर चली जाती हैं और घर में 2 से 5 के समूह में इन लड़ियों को बनाने का काम करती हैं, फिर बनाकर इन्हे सेवा भारती में दे दिया जाता है l  इन स्वदेशी लड़ियों की खास बात यह है कि ये लड़ियाँ चाइनीज़ लड़ियों की तुलना में अच्छी क्वालिटी की तो है ही ,बाजार में बिकने वाली लड़ियों की अपेक्षा सस्ती भी हैं.
लड़ियाँ बना रही ममता ने बताया कि पहले हमारे पास घर में काम करने के अलावा और कोई काम नहीं था लेकिन अब घर बैठे ही काम मिल गया और अपनी कमाई भी हो गई l इन लड़ियों को हम यहाँ भी बना सकते हैं और घर भी ले जा सकते हैं l लेकिन ज्यादा महिलाएं लड़ियाँ बनाने का सब सामान घर ही ले जाती हैं l उसने कहा कि पिछले बार से इस बार हमारे समूह ने दुगनी लड़ियाँ बनाई हैं ,और कमाई भी दुगनी हुई है l मैं लड़ियाँ बनाने का काम पिछले 4 साल से कर रही हूं.
महिलाओं द्वारा निर्मित लड़ियों से रोशन होगा अयोध्या का राम मंदिर
संस्था के व्यवस्था प्रमुख राममेहर ने बताया कि यहाँ आश्रम में लड़ियाँ बनाने का काम 2020 में शुरू हुआ था ,तब 10,000 लड़ियाँ बनी थी और लड़ियाँ बनाने वाली महिलाओं की संख्या 55 के करीब थी इस बार 25000 लड़ियाँ बनाने का लक्ष्य रखा है और लड़ियाँ बनाने वाली महिलाओं की संख्या 200 से अधिक पहुंच गई है l इन रंग बिरंगी लड़ियों में तिरंगा लड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है l उन्होंने कहा कि हमें अपने त्योहार पर अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए और विदेशी सामान का बहिष्कार करना चाहिए ताकि हमारे देश में रोजगार बढ़ सके। राम मेहर ने बताया कि यहां बनाई गई लड़ियाँ न केवल पूरे हरियाणा में बल्कि दूसरे राज्यों में भी जाती है। खास बात यह है कि हमारी लड़ियों से इस बार अयोध्या का राम मंदिर भी रोशन होगा।
सेवा भारती आश्रम में लड़ियों का काम देख रहे सेवा भारती के प्रान्त कोषाध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता ने कहा कि यहां आश्रम में आसपास की बस्ती और पास के ही कई गांवों की महिलाएं आकर लड़ियाँ बनाने का काम करती हैं l महिलाएं सामान अपने घर ले जाती है फिर बनाकर इन्हें यहाँ दे देती हैं l ये लड़ियाँ केवल निर्माण लागत पर बेचीं जा रही हैं ताकि लोग दिवाली पर स्वदेशी लड़ियाँ खरीदें और चाइनीज़ लड़ियों का बहिष्कार करें lसेवा भारती के संरक्षक ओमप्रकाश अत्रेजा ने बताया कि इस बार महिलाओं ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  समूह की महिलाएं लड़ियाँ बनाकर आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है जिससे वो बहुत खुश हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.