अपनी कमियां छुपाने के लिए भाजपा पर तथ्यहीन बयानबाज़ी कर रहे सीएम और डिप्टी सीएम -रणधीर शर्मा

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- भानुपल्ली- बिलासपुर रेलवे लाइन को लेकर भाजपा पर उपमुख्यमंत्री मुकेश  के आरोपों का भाजपा ने जवाब दिया है. भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार पर अपनी कमियां छुपाने के लिए भाजपा पर तथ्यहीन बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया है. साथ ही साथ भाजपा ने प्रदेश सरकार पर केंद्रीय प्रोजेक्टस में रोड़ा अटकाने का भी आरोप लगाया है.भाजपा विधायक और प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.
रणधीर शर्मा ने  कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भानुपल्ली -बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन को लेकर दिया गया बयान सरासर तथ्यहीन है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का कहना कि बेरी तक रेलवे लाइन को बढ़ा कर भाजपा उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है सरासर तथ्यहीन है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी खामियों को छुपाने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सपना था मगर तब बजट के चलते इस पर काम नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन का जितना विकास हुआ वह केंद्र सरकार और पर भाजपा सरकार ने किया. इस परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार का हिस्सा अभी तक बकाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी खामियों छुपाने और केंद्र की परियोजनाओं में रोड़ा अटकने का काम कर रही है.
टॉयलेट टैक्स को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा 
रणधीर शर्मा ने टॉयलेट टैक्स का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा है. रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगर टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया तो उसे वापस क्यों लिया. रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रति टॉयलेट सीट टैक्स को वापस लेने की अधिसूचना प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई है. उन्होंने कहा कि टैक्स वापस लेने की अधिसूचना कब जारी की जाती है जब टैक्स लगाया जाता है. HRTC बसों में लगेज टैक्स लगाने की भी अधिसूचना सरकार की ओर से जारी की गई इस दौरान रणधीर शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जितने भी टैक्स लग रही है वह उनके विभागों से जुड़े हुए हैं ऐसे में उन्हें इस पर विचार करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ षड्यंत्र है लिहाजा उन्हें मंत्रिमंडल की बैठक में इसका विरोध करना चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.