/ Aug 31, 2026

ये हैं विश्व का पहला तीर्थ स्थल, जहां ब्रह्म ह.त्या दोष से मिलता है छुटकारा

यमुनानगर, 29 अक्टूबर —एतिहासिक और पुराणिक तीर्थस्थल कपालमोचन मेले की तैयारियां तेज है. लेकिन इसका इतिहास बड़ा ही रोचक हैं. यहां बड़े देवी देवताओं ने निवास किया है और उनके कष्ट भी दूर हुए हैं.क्या है कपालमोचन तीर्थ स्थल की मान्यता और क्यों लोग यहां खीचें चले आते हैं.उत्तर भारत के सबसे बड़ा तीर्थ स्थल यानि कपालमोचन मेले का आगाज 11 नवंबर से 15 नवंबर तक होगा,जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस मेले में करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद है.
ब्रह्म ह.त्या दोष से निवारण के लिए यहां पहुंचे भगवान
कपालमोचन एक एतिहासिक तीर्थ स्थल है यहां सदियों पहले भगवान परशुराम आएं थे उन्होने क्षत्रियों का वध किया था,वो ब्रह्म ह.त्या दोष से निवारण के लिए यहां पहुंचे थे. इसके अलावा भगवान शिव भी यहां ब्रह्म ह.त्या के दोष से छुटकारा पाने के लिए आए थे. भगवान श्रीरम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस पवित्र धरती पर पहुंचे थे वो भी अपने कष्टों के निवारण के लिए आए थे. कपालमोचन में तीन सरोवर हैं जिनका नाम सूर्यकुंड, ऋणमोचन कुंड और गऊ बच्छा कुंड हैं. बताया जाता है कि माता कुंति ने सूर्यकुंड में आकर तपस्या की थी और उन्हे पुत्र के रूप में करण की प्राप्ति हुई थी. लोग सूर्यकुंड में स्नान करने के लिए हरियाणा के अलावा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल से आते हैं. बहुत से श्रद्दालु यहां पर स्थित बेरी के पेड पर धागा बांधकर पुत्र रत्न की प्राप्ति भी करती हैं. यह मेला हर साल होता है.
रहने और खाने का पूरा बंदोबस्त
गऊ बच्छा स्नान घाट पर आए महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि हमारी कपालमोचन तीर्थ में काफी मान्यता है. जब से हम यहां आते हैं हमारे दुख दर्द खत्म हो गए हैं. श्रद्दालुओं के लिए यमुनानगर प्रशासन 3 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर देता है. बिलासपुर के एसडीएम जसपाल गिल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी श्रद्दालुओं को कोई परेशानी नहीं आएगी, उनके रहने और खाने का पूरा बंदोबस्त किया जाएगा, सुरक्षा की नजर से 100 से ज्यादा सीसीटीवी और पार्किग की भी व्यवस्था की जाएगी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.