हिसार में लगातार फैल रहा डेंगू..349 मामले आए सामाने

29 अक्टूबर, हिसार -हरियाणा प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढते जा रहा है हिसार जिले मे (349) ड़ेगूं के मामले में सामाने आए है. जबकि पचकूला में 1113 मरीज मिल चुके है, प्रत्येक दिन 70 केस सामने आ रहे है। भले ही सरकार फोगिग करवा रही है अभियान चला रही है परंतु डेगूं बढता जा रहा है. प्रदेश भर में अब तक ( 3354) केस सामने आए है और पिछले दस दिनो में डेंगू सखया (673 हुई है। डेगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 196 वार्ड में 1022 बैड आरक्षित रखे है अब तक  58 निशुल्क एमडीपी कीट का प्रयोग किया जाच चुकी है 1.68 लाख   घरो में लारवा मिल चुका है। सरकार की और से कहा गया कि तीन करोड से अधिक  घरों की जांच की जा चुकी है। सामाजिक सगठन निगम से मिल कर फोगिग करवाने का काम कर रहे है।
नगर निगम से फॉगिंग करवाने की मांग की
हिसार संघर्ष समिति ने नगर निगम के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई। समिति अध्यक्ष जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि शहर में इस समय मच्छरों की भरमार हो चुकी है और डेंगू, मलेरिया इत्यादि के केस काफी बढ़ गए हैं। वहीं जिन सैक्टर्स से झाडिय़ां, घास इत्यादि हटाई गई थी वहां पर भारी मात्रा में मच्छर पैदा हो गए हैं। इसे देखते हुए समिति ने नगर निगम से फॉगिंग करवाने की मांग की थी। इसके तहत नगर निगम के सहयोग से सैक्टर 16-17, सैक्टर 9-11, मिडटाउन सिटी प्लाजा कॉम्पलैक्स आदि के कुछ हिस्सों में फॉगिंग करवाई गई। सैक्टर्स के बाकी के क्षेत्रों में भी जल्द ही फॉगिंग करवाई जाएगी।  जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि इसके साथ शहर के अन्य सैक्टर, कालोनियों आदि में फॉगिंग करवाई जाएगी ताकि लोग डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारी की चपेट में न आ सकें और सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि विभिन्न सेक्टर्स में खाली पड़े प्लाटों से झाडिय़ां इत्यादि हटवाने का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा और जहां भी यह समस्या है उसे प्रशासन के सहयोग से दूर किया जाएगा। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शहरवासी खुद भी इस बात का ध्यान रखें कि अपने घरों में कूलर, गमलों इत्यादि में पानी जमा न होने दें क्योंकि इससे मच्छर पनपते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के मामलों को देखते हुए प्रशासन अपने स्तर पर भी शहर में सभी जगह फॉगिंग करवाए। इस मौके पर स्थानीय निवासी राजकुमार सिहाग, जगदीश चंद्र शर्मा, बलजीत सहरावत, महेंद्र सिंह जाखड़, सुभाष भारती, नरेश कथूरिया, जगबीर सिंह जागलान, जयबीर खरब, प्रमोद नरूला, भीम सिंह, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.