/ Jul 09, 2026

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेतो में चलाए कृषि यंत्र…बोले अधिकारी हो जाएं सक्रिय

हरियाणा, 30 अक्टूबर ( TSN)-हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तरावड़ी शहर में कई खेतो का दौरा किया। उन्होंने तरावड़ी अंजनथली रोड पर प्रगतिशील किसान विकास चौधरी के खेतों में हैप्पी सीडर ओर सुपर सीडर को खुद ट्रैक्टर पर बैठकर चलाया। यहां उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत चल रही कृषि परियोजनाओं की समीक्षा की।
हरियाणा की बजाए राजस्थान की चिंता करें रणदीप सुरजेवाला
खेतों में पहुंचने पर नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में किसानों के साथ-साथ भाजपा भाजपा समर्थको ने स्वागत किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेतों में पराली ना जलाने की एवज में चलाए जाने वाले कृषि यंत्रों का भी जायजा लिया और खुद ट्रैक्टर पर खेतों में ट्रैक्टर चलाकर किसानो  को जागरूक किया। रणदीप सुरजेवाला द्वारा एमएसपी को लेकर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला राजस्थान की चिंता करें, क्योंकि वह वहीं से सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में कई जगह कांग्रेस की सरकार है वहां किसानों को एमएसपी मिल रहा है या फिर नहीं इसकी गौर रणदीप सुरजेवाला को करनी चाहिए।
 पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वह किसान परिवार से हैं और कृषि से जुड़े हुए हैं। किसानों की समस्याओं और मांगों को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में मंत्री बनते ही यह समस्या आई की खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते कच्चे हैं। पूरे हरियाणा प्रदेश के खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैणी खुद एक किसान है, उन्होंने आते ही सभी फसलें एमएसपी पर कर दी। उन्ही के नेतृत्व में किसानों के लिए कई बड़ी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसानों को कोई परेशानी और दिक्कत ना आए इसको लेकर सरकार प्रयास कर रही है।
किसी भी सूरत में पराली न जले.. आधिकारियों को निर्देश 
 दीपावली पर्व को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है सभी लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आए। पटाखों का परहेज रखने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण फैलता है। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अधिकारी अब सक्रिय हो जाएं किसी भी सूरत में पराली न जले। इसकी देखरेख हर जगह पर करें। इसके बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तरावड़ी शहर की किस डेरी फार्म में साहीवाल नस्ल की गाय भी अच्छी और इसके बारे में भी जानकारी जुटाई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.