/ Oct 16, 2026

परिवहन मंत्री अनिल विज ने लगभग 20 साल बाद फिर से अंबाला में लोकल बस सेवा की शुरु

अम्बाला, 1 नवंबर ( TSN)- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने लगभग 20 साल बाद फिर से अंबाला में लोकल बस सेवा की शुरुआत कर दी। इस दौरान विज ने मंच से अपने तीनों विभागों के अधिकारियों को भी चेताया और कहा कि अब वे सभी विभागों की मीटिंग लेगे और ट्रेलर इस मीटिंग का वे दिखा चुके है।
अंबाला में आज हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने जनता की मांग को पूरा करते हुए लगभग 20 साल बाद एक बार फिर लोकल बस सेवा को शुरू कर दिया है, ये बसे अंबाला छावनी और शहर के बीच विभिन्न रूटों पर चलेगी जो सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिस्से में जाएगी और आम जनता को इससे काफी फायदा मिलेगा। खुद परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरी झंडी दिखाकर इन चारों बसों को रवाना किया। अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले तो अनिल विज ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के दिन पंजाब से  अलग होकर हरियाणा बना था,लेकिन तरक्की के मामले में हरियाणा बहुत आगे जा चुका है. जबकि  पंजाब में आज हालात ये है कि उनके पास सैलरी देने तक के पैसे नहीं है।
तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की साथ करेंगे  मीटिंग 
अनिल  विज ने कहा कि 20 साल पहले लोकल बस चला करती थी उस वक्त जनता को इसको बहुत फायदा होता था, लेकिन उसे किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। उन्होंने जनता की सहूलियत को देखते हुए एक बार फिर इस लोकल बस सेवा को शुरू किया है जो शहर के ज्यादा हिस्से में जाएगी। ये चारों बसे SDM ऑफिस जरूर रुकेगी और शहर में डीसी ऑफिस और कचहरी दोनों बसे जाएगी। अभी ये चारों बसे शुरू की है कुछ समय बाद जब इलेक्ट्रिक बसे खरीद लेंगे तो इन बसों को बदल दिया जाएगा। इस दौरान विज ने अधिकारियों की एक बार फिर नींद उड़ा दी और कहा कि अब ये 5,6 और 7 तारीख को तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग लेगे.
वहीं लोकल बस सर्विस शुरू होने के बाद अब आम लोगो ने भी राहत की सांस ली हैं ! लोगो का कहना हैं कि 20 सालो सें ज्यादा हो गए लोकल बस सेवा को बंद हुए उसके बाद सें ही लगातार लोगो को अंबाला शहर व आसपास जाने मे काफी परेशानी होती थी या फिर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन अनिल विज के परिवहन मंत्री बनते ही ये सेवाएं शुरू हो हैं ! उन्होंने कहां कि अनिल विज ने आज हरियाणा डे पर लोगो को बहुत बड़ी सौगात दी हैं अब लोगो का पैसा और समय दोनों ही बचेगे !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.