/ Jul 08, 2026

युवाओं के लिए राहत भरी खबर, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सरकार ने बढाई आवेदन तिथि-नरेश चौहान

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है, जो युवा अभी तक पुलिस कास्टबेल भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग में  आवेदन नही कर पाए है,वो अब 12 नवबंर तक आवेदन कर सकते है।हालांकि 31 अक्तूबर तक ही ऑनलाइन आवेदन की तिथि थी लेकिन वैब साइट न चलने से कई युवा आवेदन नही कर पाए थे जिसको देखते हुए  प्रदेश सरकार ने आवेदन की  तिथि बढाने का फैसला लिया। अब तक 93 हजार से अधिक आवेदन आ चुके है।
प्रदेश में 1088 पदों पर कांस्टेबल की पुलिस भर्ती की जा रही आयोजित
सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1088 पदों पर कांस्टेबल की पुलिस भर्ती की आयोजित की जा रही है।  आवेदन आने से लोक सेवा आयोग की साइट के माध्यम से फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है और ऐसे में उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों की मांग है कि दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आयोग ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने  आगे बढ़ा दी है।अब युवा 12 नंवबर तक आवेदन कर सकते है।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय पुलिस भर्ती पर कई सवाल खड़े हुए थे जिससे हिमाचल देश भर में शर्मसार हुआ था । पुलिस भर्ती पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए  राज्य लोक सेवा आयोग से पुलिस भर्ती करवाई जा रही है।
वहीं विपक्ष पर भी नरेश चौहान ने निशाना साधा और कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष को सरकार के काम नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश सरकार ने जनहित में कई फैसले लिए हैं और कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं विपक्ष केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान बाजी कर रहा है. पहली बार ऐसा हुआ की दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन और डीए सरकार ने जारी किया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम शुरू किया है जहां पर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.