/ Oct 17, 2026

शिमला में वोकेशनल शिक्षक सड़कों पर… जूता पोलिश व गाड़ियां साफ कर जताया रोष

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के 1100 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में वोकेश्नल सब्जेक्ट की पढ़ाई पूरी तरह ठप्प  पड़ी हुई गई । जिन वोकेश्नल टीचर ने प्रदेश के हजारों छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देनी थी वो आज खुद ही सड़को पर जूतों की पोलिश करने पर मजबूर है।
दरअसल  वोकेशनल टीचर्स स्थायी नीति की मांग को लेकर शिमला में  तीन दिनों से प्रदर्शन  कर रहे है। यह टीचर्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को बाहर करने की मांग कर रहे है। इसी मांग को लेकर वोकेश्नल टीचरों का शिमला के चौड़ा मैदान में तीन दिनों से प्रदर्शन जारी है।बुधवार को प्रदर्शन का स्वरूप बदल गया है । व्यावसायिक शिक्षको ने आंदोलन को उग्र कर दिया है । शिक्षको ने सरकार व विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए तीसरे दिन जुते पोलिश ,राहगीरों से चंदा मांगने के साथ गाड़ियां साफ कर अपना विरोध जाहिर किया।
क्या मांग कर रहे यह शिक्षक…?
हिमाचल के वोकेश्नल टीचर हरियाणा व उसी तरह के अन्य राज्यों  की तर्ज पर उन्हें शिक्षा विभाग के अधीन लाने की मांग कर रहे हैं। अभी इनकी सेवाएं कंपनियों के माध्यम से ली जा रही है, जो कि मोटी रकम कमीशन के तौर पर लेती है। टीचरों का आरोप है कि कंपनियां व्यवासायिक शिक्षकों का शोषण कर रही है।
व्यवसायिक शिक्षक संघ के महासचिव नीरज बंसल ने कहा कि प्रदर्शन तीन दिनों से जारी है।उन्होंने कहा कि आज शिक्षको ने जूते पालिश व लोगो से चंदा मांग कर अपना विरोध जाहिर किया है।उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे बातचीत के लिए नही आया है। लेकिन अभी उनका एक प्रतिनिमण्डल शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहा है। उन्होंने वार्ता के लिए बुलाया है।महासचिब ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार या शिक्षा मंत्री उनकी मांगों का लिखित में जवाब नही देती तो विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। आश्वासन पर बात नही बनेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.