मंडी, धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला में किसान की बेटी ने जिला का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। बल्ह उपमंडल के कोठी गैहरी गांव की करिश्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए हुआ है। करिश्मा का लेफ्टिनेंट बनने के सपना एनसीसी के माध्यम से पूरा होने जा रहा है। करिशमा दिसंबर महीने से अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई से अपना ऑफिसर प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। करिश्मा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रिवालसर स्थित कोठी गैहरी गाँव के साधारण व किसान परिवार में जन्मी करिश्मा ठाकुर ने वर्ष 2020 में कोठी गैहरी सरकारी विद्यालय से बारहवीं कक्षा की पढाई पूरी की है। इस उपरांत करिश्मा ने अपनी स्नातक तक की शिक्षा वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से प्राप्त की। साथ ही करिश्मा अपनी स्नातक की पढ़ाई भी कर रही है जो अभी अंतिम वर्ष चली हुई है। करिश्मा ठाकुर के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उसकी माता द्रुमति देवी व भाई तनूज ने खुशी जाहिर की है। करिशमा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय परिवार व शिक्षकों को देते हुए कहा कि इंसान को जिंदगी में छोटे-छोटे लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इन लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए इंसान को पहले सहज होने ही आवश्यक्ता होती है, तभी सभी लक्ष्यों को पूर्ण किया जा सकता है।
