/ Jul 28, 2026

प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड..708 अंक पहुँचा AQI,विश्वभर में 9 वे स्थान पर पहुँचा रोहतक

रोहतक, 18 नवंबर –रोहतक में लगातार बढ़ रहे जानलेवा प्रदूषण लेवल के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स 708 अंक के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.जिसके कारण रोहतक प्रदूषण में विश्वभर में 9 वे स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार द्वारा पांचवी कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे,लेकिन जहां सरकारी स्कूलों में आदेश लागू हुए तो निजी स्कूलों ने प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रोहतक के गांधी कैंप में चुपके से चल रही छोटे बच्चों की क्लास में मीडिया टीम पहुँची तो हड़कंप मच गया और निजी स्कूल संचालक ने कैमरा छिनने की कोशिश की। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निजी स्कूलों में चुपके से चल रही थी क्लास,कैमरा देख मची भगदड़
 सोमवार दोपहर एयर क्वालिटी इंडेक्स रोहतक में 708 अंक के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को आंखों में जलन सांस लेने में दिक्कत खांसी, जुकाम और बुखार का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए कि आबोहवा बेहद खतरनाक है।वहीं रोहतक के गांधी कैंप में निजी स्कूल में चुपके से छोटे बच्चों की क्लास लगाई जा रही थी जिसकी भनक मीडिया को लगी और मीडिया टीम पहुंची तो स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं निजी स्कूल संचालक ने मीडिया टीम का कैमरा छिनने की  भी कोशिश की। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा की आदेश कल ही जारी कर दिए गए थे, बावजूद इसके पांचवी कक्षा तक सरकारी सकूल तो बंद है लेकिन निजी स्कूलों को भी इन आदेशों का पालन करना होगा। यदि कोई निजी स्कूल संचालक आदेशों का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों ने कहा निजी स्कूल संचालक नही करते छुट्टी
वहीं छोटे बच्चों के अभिभावकों ने कहा की प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी होनी चाहिए.मजबूरी में छोटे बच्चों को स्कूल में भेजना पड़ रहा है.अभिभावकों ने कहा कि इतने भयंकर प्रदूषण के दौरान बड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो छोटे बच्चे आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन निजी स्कूल संचालक छुट्टी नहीं करते और मजबूरी में छोटे बच्चों को भेजना पड़ता है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.