भाजपा नेताओं ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविन्द सिंह ( TSN)-हमीरपुर में भाजपा नेता राजिंदर राणा, विधायक इंदर दत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया कि नादौन के एक व्यक्ति को फायदा देने के लिए आपदा के समय क्रेशर खुला रखने की अनुमति दी थी । उन्होंने प्रश्न किया कि नादौन के ज्ञानचंद पर मुख्यमंत्री इतनी मेहरबान क्यों है.इस व्यक्ति को मुख्यमंत्री की गाड़ी में आगे बैठे हुए देखा जा सकता है .मुख्यमंत्री बताएं कि उसके साथ उनके क्या संबंध है प्रदेश भर में जब सारे क्रेशर बंद कर दिए गए तो सिर्फ ज्ञानचंद के क्रेशर को ही चलने की अनुमति कैसे मिला वहां अवैध खनन हुआ । उन्होंने कहा कि आज हर जगह चर्चा है उक्त व्यक्ति के सम्बंध बड़े नेताओं के साथ है ।

भाजपा नेताओं ने  कहा कि प्रदेश सरकार अपने ही भार से गिरने वाली है और 2025 में प्रदेश में नई सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली है और प्रदेश के 6 सीपीएस की नियुक्ति असवैधानिक करार दी गई है । उन्होंने कहा कि सभी 6 लोग ऑफिस ऑफ प्रॉफ़िट के दायरे में आए हैं और उन्होंने मंत्री के तरह काम किया था ।

भाजपा नेताओं का आरोप.. मित्रों को पहुंचाया फायदा 
भाजपा नेता ने राजिंदर राणा ने कहा कि हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। मामला एक बिजली कंपनी और सरकार के बीच का है । उन्होंने कहा कि हिमाचल के सम्मान को ठेस लगी है कि आज हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश हो गया है । राणा ने कहा कि इससे शर्म की बात प्रदेश के लिए और क्या हो सकती है।  हिमाचल आज नीलामी के दहलीज पर खड़ा है.जिन मित्रों के पास मारुति कार में तेल डलवाने को पैसे नहीं थे आज कॉलेज और बड़े-बड़े भवन बनाकर करोड़ों रुपए कम कर हो गए अमीर. राजेंद्र राणा ने कहा कि  मुख्यमंत्री के गाड़ी में बैठने वाले ज्ञानचंद से सीएम के क्या संबंध बताएं

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पत्नी के दबाव में आकर देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय खोल दिया. भाजपा को इससे कोई एतराज नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में अपना ऐसा कार्यालय खोले ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।राणा ने आरोप लगाया कि शिमला के फागु के नजदीक डुकाटी इलाके में मंत्री और उनके मित्रों के नाम पर एक जमीन पहाड़ी पर ली गई है.इस जमीन के आसपास कोई भी आबादी नहीं है लिहाजा यहां सरकार के खजाने से सड़क बनाने और रिटेनिंग वॉल लगाने का काम करोड़ों रुपए से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोगों ने जल शक्ति विभाग की पानी की योजनाएं लगाने के लिए अपनी जमीन दी है लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है जबकि मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों को किसी दायरे में 18 लख रुपए से ज्यादा का मुआवजा मिला है मुख्यमंत्री इस पर स्पष्टीकरण दे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.