HRTC की BOD में फैसला.. किसानों की सब्जियों और दूध पर नहीं लिया जाएगा टिकट

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में HRTC की बसों में गुटखे और श.राब के इश्तिहार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।शिमला में हुई डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में HRTC की BOD में यह फैसला लिया गया है।साथ ही किसानों की सब्जियों और दूध को बसों में ले जाने की निःशुल्क सुविधा देने का भी बीओडी में निर्णय लिया गया है।
बसों में नहीं लगाए जाएंगे श.राब और गुटखे के विज्ञापन 
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC की बसों से श.राब और गुटखे के विज्ञापन न लगाने का बीओडी ने निर्णय लिया है। इसके पीछे की मंशा नशे के बढ़ते प्रचलन को खत्म करना है। बीओडी ने सबकी सहमति से यह निर्णय लिया है. साथ ही किसानों को दूध और सब्जी के जाने में बसों में छूट दी गई है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC जन कल्याण की सेवा में लगी है और कई रियायती सुविधाएं लोगों को प्रदान कर रही है इसी दिशा में किसानों को यह छूट दी गई है।
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC के 3 हजार केस अदालतों में चल रहे जिसके लिए वकीलों को HRTC फीस देता है लेकिन कई केस HRTC हार चुका है ऐसे में बीओडी ने फैसला लिया है कि वकीलों का केस की जीत या हार का स्टेटस बीओडी में रखा जाएगा ताकि उस हिसाब से आगामी निर्णय हो सके। इसके अलावा HRTC पुरानी हो चुकी 1 हजार के आसपास बसों को बदलने जा रहा है जिसमें 327 इलेक्ट्रिक बसें, कुछ डीजल बसे और कुछ मिनी बस टेम्पो ट्रैवलर लेने जा रही है।
भाजपा दिन भर टॉयलेट में बैठ कर चेक कर ले नहीं लगाया कोई टॉयलेट टैक्स
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के समय में पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने की तैयारी हो चुकी थी लेकिन विपक्ष में रहते कांग्रेस ने इन्हें बिकने नहीं दिया। कांग्रेस सरकार हिमाचल की संपतियों को किसी भी हालत में बिकने नहीं देगी और न ही इस तरह की सोच रखती है। हिमाचल प्रदेश किसी भी तरह का टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया गया है चाहे तो भाजपा के लोग दिन भर टॉयलेट में बैठ कर इसको देख लें। सीवरेज टैक्स देश भर में 30 फीसदी लगाया जाता है जो हिमाचल में भी भाजपा के समय से लगाया गया है। सरकार ने उसमें संशोधन किया है और बड़े बड़े होटलों जो पानी अपना इस्तेमान करते हैं लेकिन सीवरेज लाइन सरकार की इस्तेमाल करती है उनके लिए टैक्स की बात कही गई है बाकी किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगाया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.