/ Jun 15, 2026

कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य के मुद्दों पर विधानसभा की विशेष बैठक बुलाने का दिया सुझाव

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में होगा.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र में चार बैठकें होगी. इसी के साथ पूरे कैलेंडर वर्ष में विधानसभा कुल 27 बैठकें आयोजित करेगी. यह दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि E-विधानसभा के बाद हिमाचल विधानसभा अब NeVA ऐप पर भी उपलब्ध है. साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर विदेश दौरे की भी जानकारी दी.
 विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सुझाव भी दिया कि हिमाचल विधानसभा को विशेष बैठक बुलाकर हिमाचल के ज़रूरी विषयों पर चर्चा करनी चाहिए. जिसमें विधायिका के साथ-साथ न्यायपालिका और कार्यपालिका भी शामिल हो. कैमरा प्रोसिडिंग विशेष अधिकार के तहत उन्होंने यह विशेष बैठक बुलाने का सुझाव रखा. साथ ही उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से चर्चा करने की भी बात कही है
18 से  बैठकों के साथ होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा इसमें कुल चार बैठकें होंगी. उन्होंने कहा कि इस सत्र के बाद इस पूरे कैलेंडर वर्ष में विधानसभा कुल 27 बैठकें आयोजित करेगी. इससे पहले बजट सत्र में 12 और मानसून सत्र में 11 बैठकें विधानसभा आयोजित कर चुका है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि E-विधानसभा के बाद अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा अब NeVA ऐप पर भी उपलब्ध है. यह भारत सरकार की पहल है जो देशभर की विधानसभाओं और लोकसभा के लिए सांझा E माध्यम है. विधानसभा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इस ऐप पर उपलब्ध होगी.
बेंचमार्क इन द पार्लियामेंट्री सिस्टम” पर बोलने का मिला  मौका
शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुझाव रखा की प्रदेश विधानसभा को हिमाचल के ज़रूरी मुद्दों पर विशेष बैठक बुलाई जानी चाहिए उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से भी चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा के पास कैमरा प्रोसिडिंग का एक विशेष अधिकार है जिसमें विधायिका के साथ-साथ न्यायपालिका और कार्यपालिका को एक साथ बुलाकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि राज्य के जरूरी मुद्दों पर यह ऐसी बैठकें निर्णायक साबित हो सकती वहीं विदेश दौरे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में देश भर के विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का सम्मेलन हुआ जिसके बाद विभिन्न विषयों पर विधानसभा अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को विदेश में भारत का पक्ष रखने का मौका मिला. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनको “बेंचमार्क इन द पार्लियामेंट्री सिस्टम” पर बोलने का मौका मिला. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और साउथ कोरिया में भारत का पक्ष रखा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान  उन्होंने इन देशों में भारतीय दूतावासों के जरिए हिमाचल के पर्यटन प्रचार से जोड़ी सामग्री स्थानीय भाषा में दी गई.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.