हिमाचल बीजेपी के संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक… EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला,28 नवंबर (TSN)-शिमला में हिमाचल बीजेपी संगठन पर्व की प्रदेशस्तरीय बैठक हो रही है.  बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की . इस दौरान  भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ. सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से मौजूद रहे . इस बैठक में हिमाचल भाजपा के आंतरिक मुद्दों और सदस्यता अभियान पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.
हिमाचल बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा ने बताया कि शिमला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक  है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि आंतरिक बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है. बैठक में भाजपा नेता विपिन सिंह परमार, पवन काजल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी, त्रिलोक जमवाल, हंस राज, विनोद कुमार, 17 जिला अध्यक्ष, 74 मंडल अध्यक्ष और अन्य जिला प्रभारी भी मौजूद हैं.
ईवीएम को लेकर कांग्रेस का दोहरा मापदंड -श्रीकांत शर्मा 
वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी  श्रीकांत शर्मा ने कहा  विपक्षी दलों को केवल एक ही चिंता है भाजपा को रोकने की, उन सभी को देश की चिंता नहीं हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों का मतलब यह है कि झारखंड के अंदर जेएमएम ने जो चुनाव जीता है, वह जीत गड़बड़ी और घोटाले के जरिए जीता है। अगर ईवीएम में खामी थी, तो जेएमएम कैसे जीत सकती थी? अपने ही सहयोगी दल की जीत पर सवाल उठाना, गठबंधन धर्म की नीति नहीं है। श्रीकांत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार यह कहती रही है कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, बल्कि गड़बड़ी व्यक्ति और नेता में है। जब तक राहुल गांधी राजनीति में रहेंगे, तबतक आरोप-प्रत्यारोप जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.