/ Aug 29, 2026

CM सुखविंदर ने 13 करोड़ की लागत से बने ढली बस अड्डे को किया जनता को समर्पित

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  आधुनिक सुविधाओं से लैस ढली बस अड्डे का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है। अब ढली बस अड्डे से ही ऊपरी शिमला के लिए बसों का संचालन होगा। 13 करोड़ रुपये की लागत से ढली बस अड्डे का निर्माण किया गया है। इसमें व्यावसायिक परिसर भी बनाया गया है। बस अड्डे में यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पंचायती राज मंत्री अनिल सिंह की उपस्थिति में इस बस अड्डे का उद्घाटन किया गया।
24 करोड़ से वर्कशाप बनाने की घोषणा… भाजपा पर साधा निशाना 
इस मौके पर सीएम सूक्खु ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आधे अधूरे कार्य छोड़े। भाजपा की जब सरकार थी तो वो चाहते थे कि  फटाफट बस स्टैंड बनाने चाहिए थे लेकिन पूरे कोई भी कार्य नहीं किए। अंतिम के 6 महीने पहले 2022 में 5000 करोड़ की रेवड़ियां बांट कर  चले गए । जानता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। और सभी अधूरे कार्यो के लिए बजट देकर पूरा किया जा रहा है। ढली बस  अड्डे के निर्माण के लिए कोई पैसे की बजट का प्रावधान नहीं किया था केवल शिलान्यास करके छोड़ कर चले गए। लेकिन हमारा  दायित्व बनता है कि उन्हें पूरा किया जाए ओर 13 करोड़ से इस बस स्टैंड का निर्माण किया है।इसके अलावा यहां 24 करोड़ रुपए की आधुनिक वर्कशॉप भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम की सरकार ने सत्ता को डबल इंजन की सरकार बोल कर  झूठ बोला।  उन्होंने सब्जी मंडी के तीसरी बार शिलान्यास करने को लेकर कहा कि पूर्व की सरकार ने बजट नहीं रखा था हमने 40 और 50% का बजट रखा. बिना बजट के ही छोड़ दिया और अब इसका कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है।
HRTC  को सुदृढ़ करने का किया जा रहा  काम 
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार एचआरटीसी को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर  दिए जा रहे हैं। ढली में काफी समय से बस अड्डे का काम लटका हुआ था और इसे तीव्र गति से पूरा किया गया और अब यह जनता को समर्पित कर दिया है इसके अलावा एचआरटीसी  ढाई सौ डीजल बसे  खरीदने की स्वीकृति मिल गई है जोकि एक माह के भीतर खरीदी जा रही है। यही नहीं 300 इलेक्ट्रिक बसों को भी जल्द बेड़े में शामिल किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.