किसान के घर में अजीबो -गरीब तरीके से अचानक लग रही आग… बनी पहेली

सोनीपत, 2 दिसंबर–सोनीपत के गांव फरमाणा से  एक अजीबो गरीब  मामला सामने आया है. इस मामले को कोई अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारणों से पता लगाने की बात कह रहा है.गांव फरमाणा में किसान हरिकिशन के घर में अचानक किसी भी जगह लग रही आ.ग चर्चा का विषय बनी हुई है ,अब पीडि़त परिवार के साथ ग्रामीणों को भी डराने लगी है।
लॉकर में लगी थी सबसे पहले आ.ग, उसके बाद से 22 बार लग चुकी
मिली जानकारी के अनुसार किसान हरिकिशन के घर में सप्ताह भर पहले अलमारी के अंदर लॉकर में रखे आभूषणों में अचानक आ.ग  लगी थी। जिसमें चांदी के आभूषण पिघल गए थे। उसके बाद से घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर करीब 22 बार आ.ग लग चुकी है। आ.ग से कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया था। आ.ग लगने की घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं लग सका है। पीड़ित  परिवार बुरी तरह से घबराया है। परिवार का कहना है कि घर से कोई सामान लेने तक नहीं आता।
अंधविश्वास या  प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारण
पीडि़त परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पास आठ भैंस है। जिनका दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब महज दो भैंस दूध दे रही हैं। ग्रामीण उनसे दूध तक नहीं लेकर जाते। ग्रामीण पीडि़त के घर के अंदर पहरा दे रहे है।परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात को बच्चे सो जाते हैं तो परिवार के सदस्य जागते हैं। डर बना रहता है कि कहीं आग लगने से परिवार के सदस्य को नुकसान न हो जाए। कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारणों से पता लगाने की बात कह रहा है।पीडि़त परिवार का कहना है कि शुरुआत में उनके घर में आग लगने पर जब वह मोबाइल से वीडियो बनाते थे तो वह बुझ जाती थी। अब वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। अब तो पानी डालकर आग बुझानी पड़ रही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम बुलाकर जांच करने को कह रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.