सूक्खु सरकार पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया..बोले कांग्रेस सरकार मना रही जश्न-ए-बर्बादी’

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल की कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर  जश्न मना रही है  इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। वही भाजपा भी ह.मलावर है। मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शिमला पहुंचे ओर पत्रकार वार्ता कर  सूक्खु सरकार  पर जमकर  निशाना साधा । साथ ही  सुक्खू सरकार को निकम्मी और निठली सरकार करार दे दिया.
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने  कहा कि सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन यह जश्न नहीं बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है। दो साल के कार्यकाल की कांग्रेस की कोई उपलब्धि नही है। चुनावो के समय जो गरंटिया दी थी उसमें से एक भी पूरी नही की ओर प्रदेश  की जनता को यह जानने का हक है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद क्या किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पस्त है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मस्त हैं. गौरव भाटिया ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने डबल इंजन सरकार की बात की, जबकि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए.
सीएम से पूछे सवाल.. बोले नैतिकता के आधार पर दे जवाब
 गौरव भाटिया ने पूछा कि आखिर हिमाचल प्रदेश में यह कैसा बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के खिलाफ यह बदलाव हुआ है. सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने संस्थान बंद करने का काम किया.आज जनता पूछ रही है कि आखिर यह संस्थान और यह योजनाएं क्यों बंद की गई. साथ ही यह भी पूछा जा रहा है की बर्बादी का जश्न क्यों मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
गौरव भाटिया ने  कहा कि गांधी परिवार की हर जगह भ्रष्टाचार की गारंटी होती है. साथ ही यह भी गारंटी होती है कि अर्थव्यवस्था को कैसे खराब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की स्थिति यह है कि कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों का वेतन वक्त पर नहीं मिल रहा है. गौरव भाटिया ने कहा कि एक तरफ आर्थिक बदहाली की बात की जाती है और दूसरी तरफ अपनों का मुख्यमंत्री पूरा ध्यान रखते हैं. अपने चहेतों को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट रैंक बांटते हैं. उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री के करीब है, उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है. लेकिन, राज्य की जनता के लिए सरकार के पास कुछ भी नहीं है.
सरकार ‘क्राइम मास्टर गोगो’ की तरह हो गई 
गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा और वहां की जनता ने जवाब दिया. अब कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल आकर कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट की बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगे, लेकिन आज जनता पूछ रही है कि एक लाख नौकरियां कहां हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मोर्चे पर विफल रहे हैं. सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं को भी ठगा. गौरव भाटिया ने तंज करते हुए कहा कि सरकार ‘क्राइम मास्टर गोगो’ की तरह हो गई है. वह कहती है कि वह आए हैं, तो कुछ न कुछ लेकर जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो भी गारंटी जनता को दी थी, उन्हें पूरा नहीं किया गया है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में जनता परेशान हो रही है और सरकार बर्बादी का जश्न मना रही है, जिसकी वह अधिकारी नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.