/ Oct 30, 2026

प्रदेश सरकार के खिलाफ़ भाजपा पूरे प्रदेश में करेगी धरना प्रदर्शन – त्रिलोक जमवाल

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)-बिलासपुर के सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। इसी कड़ी में 9 दिसंबर को बिलासपुर की मेन मार्केट में जिला भाजपा द्वारा धरने का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश सरकार की कारगुज़ारी उजागर की जाएगी। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
 मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में त्रिलोक जमवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का विकास कार्य करने में नाकाम साबित हुई है। फिर बिलासपुर में 11 दिसंबर को कैसा जश्न मनाया जा रहा है। यह झूठ की सरकार है, जिसने सत्ता में आने के लिए प्रदेश की जनता को ठगा है। सरकार ने इन दो वर्षों में 3 हजार करोड़ का लोन लिया है और लोन के पैसे से सैलरी और पेंशन दी जा रही है। जबकि, विकास के लिए एक पैसा खर्च नहीं हो रहा है। फिर जश्न किस बात का मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में पानी को लेकर हाहाकार मची हुई है और सड़कों की हालत खस्ता है। सरकार को चाहिए कि जश्न पर पैसे बर्बाद करने के बजाए पानी की मीटरों को ठीक करवाया जाए और सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। हालत यह है कि इनके मुखिया से लेकर नेता झूठ बोलते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.