/ Oct 14, 2026

सिरसा की 7वी पास मंजू ने केंचुआ खाद लगाकर बढ़ाई अपनी आमदनी..

सिरसा, 06 दिसम्बर–एक और जहां महिलाएं घरों में चूल्हे और रसोई तक सिमित रहती है वही ग्रामीण आँचल में एक महिला इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। शहरों में भी महिलाएं अब पुरुषों के साथ काम काज और नौकरियों में साथ देने लग गई है वही गांवों में अब महिलाएं पुरुषों को कॉम्पिटिशन देने में पीछे नहीं है। सिरसा के गांव शाहपुर बेगूं की एक महिला जिसने किसानी में अपना लोहा मनवाया है।
 प्रगतिशील किसान मंजू रानी ने  अपना अनुभव साँझा किया। मंजू रानी गांव में बने अपने खेत में लगातार पिछले करीब 12 सालों से खेती कर रही है। मंजू गेहूं सरसों नरमा कपास चना बाजरा सहित कई फसलों की खेती करती है। मंजू रानी अपने ससुर को अपना टीचर मानती है और ससुर राजा राम से लगातार खेती का पाठ पढ़ भी रही है। मंजू की किसानी देखकर हर कोई हैरान है। दुर्भाग्यपूर्ण मंजू रानी के पति का दो साल पहले निधन हो गया था ऐसे में अब मंजू के सामने अपने दो बच्चे, सास और ससुर को संभालने के साथ साथ खेती में कामयाबी हासिल करने की चुनौती भी सामने आ रही है।  हैरानी की बात है कि मंजू केवल सातवी पास है और अपने ससुर के साथ मिलकर न केवल खेती बाडी संभालती है बल्कि अपने ससुर से ज्यादा कामयाब भी हो चुकी है। मंजू का ससुर राजा राम अब 70 साल का हो गया है ऐसे में अब मंजू के सामने एक और चुनौती आ खड़ी है।
गाय और भैस के गोबर और केंचूआ  से बनाती है खाद
मंजू गाय और भैस के गोबर और केंचूआ से खाद बनाती है और केंचूआ खाद से ही खेती करती है। मंजू रानी का मानना है कि पेस्ट्रीसाइड और फ़र्टिलाइज़र से जमीन और खेती में भी जहर फैलता है जिससे लोगों में भी फसलों के जरिए जहर फैलता जा रहा है जिस वजह से वो पेस्ट्रीसाइड और फ़र्टिलाइज़र की बजाए केंचूआ खाद का प्रयोग करती है। यही नहीं मंजू खेत में जैविद खाद का ही उपयोग करती है। इसके लिए उसने अपने स्तर पर ही केंचुआ प्लांट भी लगाया हुआ है।  प्रगतिशील किसान राजा राम ने बताया कि उन्हें अपनी बहू मंजू रानी पर गर्व है कि एक महिला होने के नाते एक सफल किसान बन गई है। उन्होंने कहा कि मंजू के प्रयासों से गांव की 20 महिलाओं को भी रोजगार मिला है। राजा राम ने बताया कि मंजू हर प्रकार की खेती कर रही है। केंचूआ खाद से फसलों को फायदा होता है जबकि पेस्ट्रीसाइड और फ़र्टिलाइज़र से फसलों को नुकसान होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.