नवंबर महीने में यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 2997 चालान, 3 लाख 70 हज़ार वसूला जुर्माना

06 दिसंबर, यमुनानगर—यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों बेहद चुस्त नजर आ रही है। पुलिस सड़कों पर वाहन चालकों के जमकर चालान काट रही है। लेकिन यमुनानगर शहर की ज्यादातर रेड लाइट्स पॉइंट  खराब है बावजूद इसके नवंबर महीने में पुलिस ने रेड लाइट जंप के 147 चालान किए हैं।
पुलिस ने रेड लाइट जंप के भी काटे जमकर चालान
बता दें कि यमुनानगर पुलिस ने नवंबर महीने में 2997 चालान काटकर खूब वाहावाही लूटी। सरकार के राजस्व में 3लाख 70 हज़ार का इजाफा भी किया। लेकिन एक सच्चाई इससे काफी परे है वह है यमुनानगर शहर की ज्यादा रेड लाइट पॉइंट्स की लाइट्स खराब है। नवंबर महीने में यमुनानगर पुलिस ने सड़कों पर अंधाधुंध गति से चला रहे वाहन चालकों के 946 ओवर स्पीड के चालान काटे हैं। ट्रिपल सवारी के भी चालान काटे गए हैं इसके अलावा ज़ेबरा क्रॉसिंग के भी करीब 206 चालान काटे गए हैं।रेड लाइट जंप के भी 147 चालान काटे गए हैं लेकिन बड़े ही ताज्जुब की बात है कि शहर की रेड लाइट कब जल जाए और कब बंद हो जाए यह रेड लाइट पॉइंट्स पर खड़े पुलिस के कर्मचारियों को भी नहीं पता है। यह लाइट्स अभी खराब नहीं हुई है बल्कि कई महीनो से लाइट्स को ठीक नहीं किया गया है।
शहर की ज्यादातर रेड लाइट्स प्वाइंट्स की लाइट है खराब
 यमुनानगर ट्रैफिक थाना इंचार्ज कुशलपाल का कहना है कि हमने रेड लाइट जंप के मैनुअल चालान काटे हैं। लाइट्स हाल ही में खराब हुई है और इन्हें जल्द ठीक भी कर दिया जाएगा।नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को सबक जरूर से सीखना चाहिए। लेकिन पुलिस को भी एक सबक जरूर लेना होगा की धरातल पर जो सुविधा वाहन चालकों को मिलनी चाहिए वह नजर नहीं आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.