/ Aug 31, 2026

आज अंबाला शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांति पूर्वक… पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अम्बाला, 7 दिसंबर –अपनी मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है ! कल किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने की कोशिश की गई थी जिसको पुलिस प्रशासन द्वारा नाकामयाब कर दिया गया था ! इस बीच पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष भी देखने को मिला जिसमें 6 किसान भी घायल हुए थे ! आज अंबाला शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांति पूर्वक है ! हालांकि पुलिस प्रशासन यहां पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा है ! वहीं पंजाब और जम्मू कश्मीर की और जाने वाले लोगों को रास्ता बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग सरकार से अपील कर रहे है कि किसानों से बात करके रस्ते को खोला जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो !
06 दिसंबर को किसानों द्वारा एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की गई लेकिन इस बीच पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच संघर्ष भी देखने को मिला ! पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए आशुगैस के गोले भी दागे गए जिसमें 6 किसान घायल भी हुए ! घायलों को हस्पताल में ले जाया गया और किसान नेताओं द्वारा कल दिल्ली कूच करने का फैसला टाल दिया गया था! किसान नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक दिन का सरकार को समय दिया जाता है बात चीत करने के लिए ! अगर सरकार के साथ बात चीत में कोई हाल नहीं निकलता तो कल एक बार फिर से किसान दिल्ली कूच करेंगे और एक बार फिर से पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है ! फिलहाल अगर आज की बात की जाए तो आज शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांति पूर्वक है! हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है और पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे है ! शंभू बॉर्डर पर किसी को भी आने की इजाजत नहीं है ! वहीं प्रशासन द्वारा वाटर कैनन को टेस्ट भी किया जा रहा है ताकि कल अगर वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़े तो किसी प्रकार की दिक्कत न आए ! वहीं पंजाब जाने वाले वाहन चालक रात बंद होने के चलते परेशान है और उनको घूम कर जाना पड़ रहा है ! उन्होंने सरकार से अपील की है कि किसानों से बात करे और रस्ते को खुलवाए ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.