/ May 19, 2026

एसपीयू को तबाह न करे सरकार, भवन को निजी कॉलेज को देना गलत, पुनर्विचार करे सरकार- जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश की दूसरे विश्वविद्यालय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार निशाना साधा है। जयराम ठाकुर का कहना है कि सुक्खू सरकार इस यूनिवर्सिटी का लगातार दायर कम कर इसे तबाह करने पर तुली हुई है। जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपने उस निर्णय पर पुर्नविचार करने आग्रह किया है जिसमें सरकार ने सुंदरनगर स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के भवन को एमएलएसएम कॉलेज को दे दिया है।
एमएलएसएम कॉलेज को मदद करने का कोई और रास्ता ढूंढे सरकार
 जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में जब केंद्र सरकार के प्रयासों से क्लस्टर यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी तो उस वक्त मंडी, सुंदरनगर, बासा और पधर में भवन निर्माण के लिए केंद्र से पैसा आया था। बाद में मंडी में भाजपा सरकार ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी खोली और यह भवन उसके अधीन लाए गए, ताकि यूनिवर्सिटी का सही ढंग से संचालन किया जा सके। लेकिन मौजूदा सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का गला घोंटने पर तुली हुई है। सुंदरनगर में करोड़ों की लागत से बने भवन को एमएलएसएम कॉलेज को दे दिया गया है जोकि एक नीजि कॉलेज है। जयराम ठाकुर ने बताया कि छात्र संगठनों और अन्य संस्थाओं के लोगों ने उनसे मुलाकात करके इस बात पर विरोध जताया है, इसलिए प्रदेश सरकार को भी अपने इस निर्णय पर पुर्नविचार करना चाहिए। यदि प्रदेश सरकार एमएलएसएम कॉलेज को मदद करना चाहती है तो उसके लिए कोई और रास्ता निकाल सकती है और उसके तहत मदद की जा सकती है। लेकिन यूनिवर्सिटी के लिए बने भवन को कॉलेज को देना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के साथ सुक्खू सरकार ने जो भेदभाव किया है उसे मंडी की जनता कभी भूला नहीं सकती और उचित समय आने पर इसका करारा जबाब यहां की जनता कांग्रेस को देगी।
बता दें कि सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज एक निजी कॉलेज है लेकिन यह प्रदेश सरकार की देखरेख में ही चलता है। इस कॉलेज को प्रदेश सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। लेकिन इस अनुदान में भवन निर्माण जैसी गतिविधियां शामिल नहीं है। यही कारण है कि भाजपा अब इस बात को लेकर विरोध जता रही है कि सरकार ने गलत ढंग से यूनिवर्सिटी के भवन को कॉलेज को दे दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.