जयराम ठाकुर बोले…आउटसोर्स में नौकरियों के नाम पर लाखों रूपए इकट्ठा कर रहे कांग्रेसी नेता

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी नेता आउटसोर्स में नौकरियों के नाम पर लाखों रूपए इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। यह आरोप उन्होंने आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।
सीएम के ध्यान में ला रहा हूं मामला, समय रहते की जाए उचित कार्रवाई
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ उन्हीं लोगों की आउटसोर्स कंपनियां रजिस्टर हो रही हैं जो विधायक हैं, पूर्व विधायक हैं या फिर विधायक बनने की इच्छा पाले बैठे हैं। इन्हीं लोगों को आउटसोर्स का काम दिया जा रहा है और ये लोग सीएम के साथ हैलिकॉप्टर में भी घूमते हैं और मंच पर इनके बैठने की भी व्यवस्था होती है। यह लोग बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करते हुए उनसे आउटसोर्स पर रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों रुपए इकट्ठा कर रहे हैं। भर्ती होने से पहले ही लाखों रूपए मांगे जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वे इस विषय को सीएम के ध्यान में ला रहे हैं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन सब बातों से यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार करने में महारत हासिल है।
जिनपर लगाते थे आरोप,आज उनके बीना नहीं चलते सीएम
जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बतौर सीएम ऐसे अधिकारियों को जिम्मेदार दायित्वों से दूर रखा या मुक्त कर दिया जो अधिक योग्यता की बातें करते थे और उनपर गंभीर आरोप लगे हुए हैं। लेकिन सुक्खू सरकार में आज वही लोग सीएम के करीबी बन बैठे हैं जिन पर कभी खुद सीएम सुक्खू ने गंभीर आरोप लगाए थे। आज सीएम इन लोगों की सलाह के बिना एक कदम नहीं चलते।आज वही लोग सीएम को चला रहे हैं। जो भ्रष्ट अधिकारी या लोग हैं उन्हें सरकार ने अपने करीब क्यों लाकर रखा है इस बात का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.