/ Jun 14, 2026

किसानों के बीच पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा,बोले सरकार जल्द मांगे माने और डल्लेवाल का खत्म कराए अनशन

चंडीगढ़,20 दिसंबर– सांसद दीपेंद्र हुड्डा  सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद वरुण चौधरी, विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक मेवा सिंह के साथ खनौरी बार्डर पर किसानों के बीच पहुंचे.पिछले 24 दिनों से अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल  के स्वास्थ्य का भी  हाल जाना। सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा कि डल्लेवाल जी की हालत बेहद गंभीर है। सरकार तुरंत एमएसपी गारंटी देने की किसानों की मांग माने और डल्लेवाल  का अनशन खत्म कराए। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े और किसान आंदोलन के बाद 9 दिसंबर 2021 को सरकार व किसान संगठनों के बीच हुए समझौते को तुरंत लागू करे।
आंदोलनकारी किसानों व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करे 
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को आंदोलनकारी किसानों व सरकार के बीच हुए समझौते में MSP को अमलीजामा पहनाकर लीगल गारंटी देने का वायदा प्रमुख था। लेकिन इसे आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया। सरकार की इस वायदाखिलाफी से पूरे देश के किसानों में बेचैनी है। किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पिछली बार हुए किसान आंदोलन के समय भी केंद्र की बीजेपी सरकार की जिद के चलते 750 किसानों को अपनी कुर्बानी देनी पड़ी थी। किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से खनौरी बॉर्डर, शंभु बॉर्डर के मोर्चे पर बैठे हैं क्योंकि लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार समझौते को लागू नहीं कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग की है कि सरकार बिना किसी देरी के एमएसपी की गारंटी देने का कानून बनाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि अगर 101 किसान दिल्ली आकर अपनी मांगें रखना चाहते हैं तो इसमें सरकार को क्या आपत्ति है? क्या देश के किसान को ये भी अधिकार नहीं कि वो अपनी बात कहने देश की राजधानी में जा सके?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.