रोजगार के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक दल का प्रदर्शन

धर्मशाला, राहुल चावला (TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सदन के बाहर रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल हाथों में रोजगार की मांग की तख्तियां लेकर पहुंचा. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने पहले ही कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने का वादा किया था. आज हिमाचल प्रदेश के युवा पूछ रहे हैं कि यह एक लाख रोजगार कहां हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू झूठ बोलने की सारी हदें पार कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह झूठ की पराकाष्ठा है.
अस्थाई नौकरी की तरफ  युवाओं को धकेल रही सरकार
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल सदन के बाहर और सदन के अंदर युवाओं की आवाज को उठाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की युवा आज पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो पांच लाख रोजगार का वादा किया था, वह आज कहां हैं. मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने 31 हजार रोजगार दे दिए, जबकि यह बहुत बड़ा झूठा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद जितने भी रोजगार दिए गए हैं, वह सभी भारतीय जनता पार्टी सरकार के वक्त शुरू की गई प्रक्रिया के तहत ही दिए गए हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस के नेता 58 साल वाली पक्की सरकारी नौकरी की बात करते थे, लेकिन आज सरकार अस्थाई नौकरी की तरफ  युवाओं को धकेल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में गेस्ट टीचर पॉलिसी लाई गई है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश का युवा पूरी तरह परेशान हो चुका है. कांग्रेस की गारंटियों की पोल पूरी तरह खुल चुकी है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.