आंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर बिफरी कांग्रेस.. .कल हिमाचल के सभी मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल कांग्रेस इसको लेकर कल यानी 24 दिसंबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। ये जानकारी शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह और कुलदीप राठौर ने दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के विरोधी होने का आरोप लगाया है।
राजीव भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता में  प्रतिभा सिंह और कुलदीप राठौर ने कहा कि संसद के बाहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोकतंत्र को कमजोर करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी कल से जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है जिसके बाद उनके पास मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रतिभा सिंह ने अमित शाह से तुरंत इस्तीफा देकर देश से माफी मांगने की मांग की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.