/ Oct 16, 2026

सिरसा में हुआ व्यापारियों का सम्मेलन…कपडों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सिरसा, 23 दिसंबर—व्यापारियों का सम्मेलन सिरसा के निजी बैंक्विट  हॉल में हुआ। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा ने की। इस सम्मेलन में भारी संख्या में विभिन्न ट्रेडों के प्रधान सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का कहना ये 
 मीडिया से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 को जीएसटी के तहत आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर 18 व 28 प्रतिशत टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम किया है। यहां तक की जब से देश अजाद हुआ है तब से अब तक कपड़े पर कभी टैक्स नहीं था। इस सरकार ने कपडों पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के तन का कपड़ा उतारने का काम किया है। केंद्र सरकार द्वारा रेडीमेड कपड़े पर 18 व 28  प्रतिशत जीएसटी लगाने से देश व प्रदेश में ओर ज्यादा महंगाई बढ़ेगी व पाॅपकाॅन पर जीएसटी लगाना उचित नहीं है और केंद्र सरकार द्वारा घड़ी व जूतों पर 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाना विचाराधीन है। बजरंग गर्ग ने कहा कि इसके साथ-साथ केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों पर 12 प्रतिशत जीएसटी से बढ़ाकर 18 प्रतिशत जीएसटी करना सरासर गलत है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी से देश के व्यापारी व आम जनता में भारी नराजगी है जबकि देश में पहले ही जीएसटी के तहत अनाप-शनाप टैक्स केंद्र सरकार ने लगाएं हुए है। केंद्र सरकार ने कई बार घोषणा की थी कि जीएसटी की दरों में सलीकरण करके जीएसटी कम किया जाएगा। सरकार जीएसटी की दरें कम करने की बजाएं टैक्सों में बढ़ोतरी करने की योजना बनाना सरासर गलत है।
5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के तन का कपड़ा उतारने का किया काम 
बजरंग गर्ग ने कहा कि जीएसटी के तहत टैक्सों में बढ़ोतरी करने से देश व प्रदेश में ओर ज्यादा महंगाई बढ़ेगी। आज की महंगाई में पहले ही गरीब व्यक्ति रात-दिन महन्त करके अपने परिवार का ठीक ढंग से पालन-पोषण नहीं कर सकता है। सरकार ने पहले ही दूध, दही, आटा, चीनी आदि पर जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया। गर्ग ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से अपील कि है कि वह व्यापारी व आम जनता के हित में जीएसटी में बढ़ोतरी करने की बजाएं टैक्सों को कम करे। सरकार को 1 प्रतिशत से अधिकतम 15 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी की दरें नहीं करनी चाहिए। टैक्स कम होने से महंगाई पर अंकुश लगेगा और आम जनता को राहत मिलेगी। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग बढ़ेगा। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग बढ़ने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी हित में काम करने वाले व्यापारी नेताओं को सम्मानित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.