किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मुद्दे पर बोले पूर्व स्पीकर..यह हरियाणा का विषय नहीं

अम्बाला, 23 दिसंबर – हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता आज अम्बाला शहर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय अम्ब कमल पहुंचे।जहां उन्होंने अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ संगठन चुनाव व अन्य मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान ज्ञान चंद गुप्ता ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मुद्दे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि डल्लेवाल पंजाब की सीमा में आमरण अनशन पर बैठे हैं। यह हरियाणा का विषय नहीं है।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंजाब हरियाणा की तर्ज पर सभी फसलें MSP पर खरीदने के फैसले को फॉलो करेगा।
पत्रकारों से किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पंजाब की हद में बैठे हैं। यह हरियाणा का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नैन सैनी ने पूरे देश में नई मिसाल पैदा की है। हरियाणा में 24 फसलों को MSP पर खरीदने के फैसले को कानूनी रूप देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यही किसानों की अहम मांग थी। हमें उम्मीद है कि पंजाब भी हमारे फैसले को फॉलो करेगा। इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील भी की और कहा कि उनका जीवम बहुमूल्य है।
अम्बाला शहर में हुई बैठक को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि संगठन के चुनावों के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा और सभी बूथों पर स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 26 दिसंबर को छोटे साहिबज़ादों की याद में वीर बाल दिवस भी श्रद्धा व मर्यादा के साथ पूरे देश व प्रदेशभर में मनाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.