/ Jun 13, 2026

सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों की फसलों पर लिया बड़ा फैसला

करनाल, 23 दिसंबर -हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा सरकार ने किसानों की 100% फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों, जैसे पंजाब, हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक, को भी किसानों को ऐसी गारंटी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, किसानों के हितों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारी सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है और हमने यह कदम उठाकर यह साबित कर दिया है।
करण दलाल पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता करण दलाल पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग EVM को धोखा बता रहे हैं, जनता ने उनका सुपड़ा साफ कर दिया है। वे अपनी खोई हुई जमीन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे हर बार कैसे हार रहे हैं।”
डबल इंजन सरकार की सफलता पर जोर
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आने वाले समय में भी किसानों और आम लोगों के हित में काम करती रहेगी।
मुख्यमंत्री की अपील
मुख्यमंत्री ने इंद्री के लोगों से अपील की कि वे भाजपा की नीतियों का समर्थन करते रहें। उन्होंने कहा, “यह आपकी सरकार है, जो आपके हितों को प्राथमिकता देती है। हमारी प्राथमिकता हरियाणा के विकास और किसानों की समृद्धि है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.