/ Aug 31, 2026

हिमाचल में टूरिस्ट सीजन के लिए हाईवे पर पुलिस जवानों ने 2 जनवरी तक दिन रात संभाला मोर्चा

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद एक बार फिर टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में भी हजारों की संख्या में सैलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहें हैं। कुल्लू-मनानी पहंचने के लिए पर्यटक मंडी जिला से होकर ही गुजरते हैं, ऐसे में चंडीगढ मनानी नेशनल हाईवें पर वाहनों का आवाजाही बढ़ जाती है। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा ना हों इसके लिए मंडी पुलिस ने 35 जवानों को तैनाती कर दी है। 28 दिंसबर को 24 और अतिरिक्त जवान इनके साथ जुड़ जाएंगे। साथ ही सभी वाहनों पर नजर बनाए रखने के लिए शहर और हाईवे पर लगातार पुलिस टीमें पेट्रोलिंग पर रहेगी।
वाहन चालकों से सुरक्षित व अनुशासित तरीके से हाईवे पर चलने की अपील
 जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हाईवे पर सुचारू रूप से ट्रैफिक चलता रहे इसके लिए हाईवे पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। जिसमें सुंदरनगर के भवाना और मंडी से आगे 9 मील में के पास नाके भी लगाया गया है। 2 जनवरी तक यह जवान हाईवे पर दिन रात ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभाले रखेगें।वही एएसपी सागर चंद ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ यह जवान अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे, ताकि हुंडदंग बाजी व लड़ाई झगड़े जैसी कोई भी घटना सामने ना आए। उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से हाइवे पर सुरक्षित व अनुशासनात्मक तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।

बता दें कि किरतपुर मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी जिला में फोरलेन का कार्य चला हुआ है। मंडी शहर के 4 मील से लेकर हणोगी तक अधिकतर स्थानों पर कार्य अभी भी प्रगति पर है। ऐसे में टूरिस्ट सीजन के दौरान इन स्थानों पर रूक रूक कर ट्रैफिक गुजरता है। वाहन चालक इन स्थानों पर आगे निकलने की होड़ में गलत तरीके से ओवरटेकिंग कर देतें हैं। इस साल भी पहली जनवरी को नए साल का जश्न मनाकर मनाली से लौट रहे दो वाहन चालक ओवरटेक को लेकर बिंद्राबणी के पास आपस में उझल गए थे। इस दौरान दोनों वाहन चालक लड़़ते लड़ते ब्यास नदी में जा गिरे थे और उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.