/ Oct 17, 2026

ट्रेनी डॉक्टरों के लिए मददगार होगा यह स्टेथोस्कोप..सुनाई देगी सिर्फ संबंधित बीमारी की ही आवाज

मंडी, धर्मवीर (TSN)-आइआइटी मंडी के स्टूडेंटस ने कम कीमत में  एक ऐसा ऑस्केल्टेशन मॉडल तैयार किया है जो ट्रेनी डाक्टरों के लिए मददगार सबित होने वाला है। आइआइटी मंडी के स्टूडेंटस का यह मॉडल स्टेथोस्कोप में सिर्फ उसी बीमारी की आवाज सुनाएगा जिसकी धड़कनों के बारे में ट्रेनी डॉक्टर अध्ययन करना चाहते हों।
IIT  मंडी के स्टूडेंट्स ने बनाया ट्रेनी डॉक्टरों के लिए ऑस्केल्टेशन मॉडल
बता दें कि  आइआइटी मंडी के सहायक प्रोफेसर डा. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्टूडेंट विनम्र, नरेश मीणा, सोनू कुमार मीणा, तरूण, रिजवाना और अभिज्ञान की टीम ने इस मॉडल को बनाया है। साथ ही इनका का दावा है कि अन्य ऑस्केल्टेशन के मुकाबले उनका यह ऑस्केल्टेशन कम कीमत पर ही उपलब्ध हो जाएगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से यह मॉडल काम करेगा। डा. गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक स्टेथोस्कोप के माध्यम से इंसान के शरीर की विभिन्न धड़कनों की आवाज सुनकर बीमारी का पता लगया जाता है। हर बीमारी की धड़कन की आवाज अलग होती है और यह धड़कनें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होती हैं। डॉक्टर इन आवाजों की पहचान करना अपने प्रशिक्षण के दौरान सीखते हैं। इसके लिए वे ऑस्केल्टेशन यंत्रों का सहारा लेते हैं। लेकिन उन्होंने जिस ऑस्केल्टेशन मॉडल को बनाया है उसे एक ऐप के साथ जोड़ा है। जैसे ही ऐप पर आप बीमारी सिलेक्ट करके मरीज के शरीर पर स्टेथोस्कोप को लगाएंगे तो आपको सिर्फ उसी बीमारी की आवाज सुनाई देगी। यदि आपने स्टेथोस्कोप को शरीर के किसी दूसरे हिस्से से स्पर्श करवाया तो आपको कोई आवाज नहीं सुनाई देगी। इससे ट्रेनी डॉक्टरों को आवाज की पहचान करने और उन्हें सीखने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.