/ Oct 17, 2026

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले..प्रदेश सरकार की प्रतिशोध की नीति पर उच्च न्यायालय का हस्तक्षेप

हमीरपुर, 11 जनवरी- पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में सरकार की प्रतिशोधपूर्ण कार्यशैली और अराजक नीतियों के चलते  उच्च न्यायालय को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में  उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय इस बात के प्रमाण हैं कि सरकार को कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है।
राजेंद्र राणा ने बद्दी से राजनीतिक कारणों से ट्रांसफर की गई एसपी इलमा अफरोज का उदाहरण देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने इस ईमानदार और सख्त अफसर को दोबारा बद्दी एसपी के पद पर तैनात करने का आदेश दिया है। यह दर्शाता है कि सरकार ईमानदार अधिकारियों के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।
मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप
राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं, लेकिन विजन के अभाव के कारण इन मंत्रालयों का सही संचालन नहीं हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को इन मंत्रालयों को अपने मंत्रिमंडल के विजनरी मंत्रियों के बीच बांटना चाहिए ताकि प्रदेश को बेहतर प्रशासन मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री के पास राजनीतिक तजुर्बे और विजन का अभाव है। इसी तरह गृह मंत्रालय के कुप्रबंधन के चलते प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है।
सरकार को चेतावनी
राजेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो जनता इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को राहत देने के बजाय सरकार प्रतिशोध की राजनीति में व्यस्त है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.