करसोग में 3 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद शुरू..किसान पशुपालक होने लगे लाभान्वित

मंडी ,11 जनवरी ( TSN)-आम के आम और गुठलियों के दाम, इस कहावत को चरित्रार्थ करते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के किसान पशु पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गोबर खरीद गारंटी को धरातल पर उतार दिया है। जिससे किसान पशुपालक अब सीधे तौर पर लाभान्वित होने लगे हैं। प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने एक ओर जहां, प्रदेश के पशुपालकों के उत्थान व अर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्वि की है, वहीं पशुपालकों से पशुओं के गोबर की भी खरीद की जा रही है ताकि इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके और लोग पशुधन के महत्व को भी समझ सकें.
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी, जनहितैषी इस गोबर खरीद गारंटी को प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत गोबर समृद्वि योजना के नाम से धरातल पर उतारा गया है। योजना के अन्तर्गत किसान पशुपालकों से सीधे तौर पर कृषि विभाग के माध्यम से 3 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से पशुपालकों से गोबर की खरीद की जाने लगी है और उन्हें इसका भुगतान सीधेे तौर पर उनके बैंक खाते में किया जा रहा है।
कृषि फार्म को गोबर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया 
मंडी जिला के करसोग उपमंडल में भी गोबर समृद्वि योजना के तहत किसान पशुपालकों से गोबर की खरीद जा रही है। करसोग की ग्राम पंचायत भडारनू की रहने वाली प्रोमिला देवी और राधू देवी ने गोबर समृद्धि योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म को गोबर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया है। दोनों लाभार्थी पशुपालक महिलाओं द्वारा लगभग 8 किवंटल गोबर कृषि विभाग को बेचा गया है। गोबर की खरीद कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म में की गई है।
प्राप्त की 1350 व 1050 रुपये की धनराशि 
भडारनू निवासी प्रोमिला देवी और राधू देवी ने योजना के संबंध में बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छी योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग करसोग के अधिकारियों ने कुछ समय पूर्व योजना की जानकारी प्रदान कर गोबर खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया। पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि राज्य सरकार उनके पशुओं का गोबर खरीद रही है। लेकिन अधिकारियों के इस बारे में जानकारी देने के पश्चात प्रोमिला देवी ने कृषि विभाग को 3 रुपए प्रति किलो की दर से साढ़े चार क्विंटल गोबर प्रदान किया। जिससे उन्हें लगभग 1350 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया गया है जबकि राधू देवी ने लगभग साढ़े तीन किवंटल गोबर बेच कर लगभग 1050 रुपये की धनराशि प्राप्त की है।
भडारनू निवासी प्रोमिला और राधू देवी बनी क्षेत्र की पहली लाभार्थी
भडारनू निवासी प्रोमिला देवी और राधू देवी योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार को पशुओं का गोबर उपलब्ध करवाने वाली करसोग क्षेत्र की पहली लाभार्थी भी बनी हैं। दोनों लाभार्थियों ने आमजन के हित में पशुधन से जुड़ी हुई कल्याणकारी योजना लाने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है, वे ऐसे लोगों के बारे में सोचते हैं जो पशुपालन से अपना जीवन निर्वहन कर रहे हैं।
कृषि फार्म करसोग के प्रभारी नरेश चंदेल ने बताया कि गोबर खरीद योजना के अन्तर्गत करसोग में पशुपालकों से गोबर की खरीद शुरू कर दी गई है। क्षेत्र का कोई भी किसान पशुपालक कृषि फाॅम में संपर्क कर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर अपने पशुओं का गोबर बेच कर लाभ अर्जित कर सकता है। उन्होेंने बताया कि योजना के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.